China Snake Smuggling Case: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आपके पड़ोस के बंद फ्लैट में सैकड़ों खतरनाक अजगर पल रहे हों और आपको भनक तक न लगे? चीन के झेजियांग प्रांत में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक सुनसान से दिखने वाले फ्लैट से 300 से अधिक अजगर बरामद किए. इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किसी गुप्त सूचना से नहीं, बल्कि बिजली के बिल और सफेद चूहों के पार्सल से हुआ (snakes discovered via electricity bill).
चीन में पुलिस ने एक फ्लैट से 300 से अधिक अजगर बरामद किए हैं, जहां एक शख्स पड़ोसियों से छिपाकर पिछले 12 सालों से सांपों की अवैध ब्रीडिंग कर रहा था. इस मामले का खुलासा एक भागे हुए अजगर और फ्लैट के असामान्य रूप से भारी बिजली बिल के जरिए हुआ, क्योंकि सांपों के लिए हीटिंग सिस्टम चलाने के कारण बिजली की खपत बहुत ज्यादा थी. पूरे रैकेट से करोड़ों रुपये कीमत के कुल 436 अजगर जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
घर में 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान (Pythons seized in China)
यह मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है, जहां पुलिस ने एक फ्लैट से 300 से अधिक अजगर बरामद किए. इस पूरे मामले का खुलासा किसी मुखबिर ने नहीं, बल्कि एक भागे हुए सांप और ‘बिजली के बिल’ ने किया. दरअसल, मार्च 2024 में एक बुजुर्ग को पहाड़ी इलाके में एक अजीब अजगर दिखा, जो वहां की मूल प्रजाति नहीं था. पुलिस को शक हुआ कि यह किसी के घर से भागा है. जांच के लिए पुलिस ने सांप विशेषज्ञ से सलाह ली, जिसने बताया कि अजगरों के लिए घर में 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रखना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है.
सांपों का भोजन मंगवाता (illegal snake breeding)
इस सुराग पर पुलिस ने इलाके के बिजली बिल खंगाले, तो ‘गुओ’ नाम के शख्स के फ्लैट का बिल असामान्य रूप से अधिक मिला. निगरानी बढ़ाने पर पता चला कि गुओ का साथी कूरियर से सांपों का भोजन (सफेद चूहे) मंगवाता था. जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, तो वहां प्लास्टिक के डिब्बों में बंद 309 अजगर मिले. गुओ पिछले 12 सालों से वहां अवैध ब्रीडिंग कर रहा था. मुख्य सप्लायर सहित पूरे रैकेट से कुल 436 अजगर जब्त हुए, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है. वन्यजीव कानून के उल्लंघन में तीनों दोषियों को जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवार्ड, धरती को हरा-भरा बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



