Bharat Express DD Free Dish

कुंभ राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर: इन 3 राशियों पर मंडराया ‘ग्रहण दोष’ का खतरा, पढ़ें आज का राशिफल

31 जुलाई 2026, शुक्रवार को चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर से ग्रहण दोष का निर्माण हो रहा है. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, जबकि कई राशियों को धन और करियर में लाभ के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज 31 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. आज सौभाग्य योग के साथ-साथ चोर पंचक की शुरुआत हो रही है. ग्रहों के गोचर की बात करें तो चंद्रमा व राहु कुंभ में, सूर्य व बुध कर्क में, मंगल वृषभ में, गुरु व शुक्र मिथुन में, शनि मीन में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति से ‘ग्रहण दोष’ का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का दैनिक भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal 31 July 2026)

मेष राशि के जातकों को कॉर्पोरेट मीटिंग, नए प्रोजेक्ट्स और बैंक लोन संबंधी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है. वृषभ राशि वालों के लिए करियर और व्यापार में उन्नति के प्रबल योग हैं, उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी. मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन के शुभ अवसर मिलेंगे, हालांकि निवेश के मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी.

कर्क, सिंह और कन्या राशि का आज का राशिफल

कर्क राशि के जातकों पर आज ‘ग्रहण दोष’ का प्रभाव रहेगा, इसलिए वाहन चलाने, नई बिजनेस डील और किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. सिंह राशि वालों के लिए नया व्यापार शुरू करने और अटके काम पूरे करने का बेहतरीन दिन है. कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत मिलेगी और नौकरी में सम्मान व पदोन्नति के योग बन रहे हैं.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का भाग्य फल(today Rashifal in hindi)

तुला राशि वालों को सौभाग्य योग के प्रभाव से कारोबार में बंपर मुनाफा होगा और नया निवेश फलदायी रहेगा. वृश्चिक राशि के जातकों को ‘ग्रहण दोष’ के कारण फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी और कार्यस्थल पर अपने अहम् से बचना होगा. धनु राशि वालों को सरकारी मामलों में राहत मिलेगी और विवाह के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मकर, कुंभ और मीन राशि का भविष्यफल

मकर राशि के जातकों को आज(today Rashifal in hindi) अचानक धन लाभ, प्रमोशन और बिजनेस में भारी मुनाफे के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. कुंभ राशि वालों के लिए नया नेटवर्क बनाना और बिजनेस का विस्तार करना फायदेमंद रहेगा, लेकिन किसी गलत प्रलोभन में न फंसें. मीन राशि के जातकों को ‘ग्रहण दोष’ के कारण धन के लेन-देन में जल्दबाजी से बचना होगा और विरोधियों से सतर्क रहना होगा.

आज का लकी कलर

आज शुक्रवार को सफेद और सिल्वर रंग सभी राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. आज अपने दिन को सफल बनाने और ग्रहण दोष के प्रभाव को कम करने के लिए ओम नमः शिवाय का जाप करें और मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाकर फल अर्पित करें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read