Sorry Hrithik Trend: हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘सॉरी ऋतिक’ ट्रेंड तेजी से वायरल हुआ. इस ट्रेंड के बीच अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग भावनाओं के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें. उन्होंने इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए साफ किया कि वह अचानक मिले सपोर्ट से प्रभावित नहीं हो रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
जेन जी छात्रों और कंगना रनौत के बीच चल रही बहस ने सोशल मीडिया पर मीम्स और पुराने वीडियो क्लिप्स की बाढ़ ला दी. इसी दौरान कई यूजर्स ने ऋतिक और कंगना की पुरानी कानूनी लड़ाई को फिर से याद करना शुरू कर दिया. इसके बाद ‘हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए’ वाला ट्रेंड शुरू हुआ.
कैसे बढ़ा ट्रेंड?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना की निजी टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि उनके दोस्त उन्हें यंग ऋतिक रोशन जैसा बताते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कंगना उनके जैसे व्यक्ति पर हमला क्यों कर रही हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड को और हवा दे दी और लोग 2016 के विवाद को फिर से चर्चा में ले आए.
ऋतिक रौसन ने क्या कहा?
फ्रेडी बर्डी की पोस्ट पर लिखा गया था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए. इस पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए ‘A’ का पक्ष लेना क्योंकि अब ‘B’ पसंद नहीं है. यह समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वह इंतजार करेंगे जब सही संदर्भ और तथ्य सामने आएंगे.
फिर चर्चा में पुराना विवाद
2016 में ऋतिक और कंगना के बीच कानूनी लड़ाई हुई थी. कंगना ने दावा किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे जबकि ऋतिक ने इसे नकारते हुए मानहानि और स्टॉकिंग का केस दर्ज कराया था. जांच के दौरान ऋतिक ने अपना पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सबूत के तौर पर दिए, जबकि कंगना ने अपना लैपटॉप और आईपैड जमा नहीं किया. 2021 में सबूत न मिलने पर जांच एजेंसियों ने ‘निल रिपोर्ट’ दाखिल की थी.
ये भी पढ़ें-शाहरुख-आमिर नहीं, इस दिग्गज स्टार को सलमान खान ने बताया अपना बड़ा भाई; शेयर किया इमोशनल पोस्ट
ऋतिक का साफ संदेश
अपने हालिया बयान में ऋतिक रौशन ने कहा कि वह सोशल मीडिया ट्रेंड्स से प्रभावित नहीं होंगे. उन्होंने दोहराया कि वह सच सामने आने का इंतजार करेंगे और चाहते हैं कि लोग भी तथ्यों पर भरोसा करें, न कि केवल वायरल ट्रेंड्स पर.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





