Bharat Express DD Free Dish

पहले CSK ने किया इनकार, अब MI भी पीछे हटी; हार्दिक पंड्या की डील का सच क्या है?

Hardik Pandya: IPL 2026 में हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अफवाहें थीं. दोनों टीमों ने क्या कहा?

AI जनरेटेड फोटो

Hardik Pandya: IPL 2026 खत्म हुए दो महीने हो चुके हैं और अब खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं. ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का ट्रेड पहले ही हो चुका है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में हार्दिक पंड्या का नाम है. खबरें थीं कि उनका मुंबई इंडियंस से सफर खत्म हो सकता है और वे चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस का क्या कहना है?

हार्दिक ने दो साल बाद मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और लगातार तीन सीजन तक टीम की कप्तानी भी की. लेकिन टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. बीते सीजन में प्रदर्शन गिरने के बाद उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने अब साफ किया है कि हार्दिक के ट्रेड को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.

चेन्नई ने पहले ही किया था इनकार

चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी हार्दिक से जोड़ा जा रहा था. लेकिन सीएसके ने कुछ दिन पहले ही इन खबरों को गलत बताया था. उनका कहना था कि टीम ने अभी पिछले सीजन की समीक्षा शुरू नहीं की है, इसलिए हार्दिक को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

अन्य टीमों से भी जुड़ा नाम

चेन्नई के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स से भी हार्दिक का नाम जोड़ा गया. हालांकि, इन टीमों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फिलहाल मुंबई और चेन्नई दोनों ने ही इन अटकलों को खारिज कर दिया है.

मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा कि टीम अभी बीते सीजन के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही है. खिलाड़ियों के ट्रेड से जुड़ा कोई भी फैसला समीक्षा पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-हार्दिक पांड्या ने कराया मुंडन, गर्लफ्रेंड महिका के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे क्रिकेटर; देखें Video

इनकार की असली वजह क्या?

अक्सर देखा जाता है कि आधिकारिक बयान पूरी सच्चाई नहीं बताते. माना जा रहा है कि डील के स्वरूप पर सहमति बनने तक टीमें इनकार करती रहती हैं. इसमें रकम, फीस और खिलाड़ियों के अदला-बदली जैसे पहलू शामिल हो सकते हैं. जब तक इन मुद्दों पर सहमति नहीं बनती, तब तक टीमें किसी भी ट्रेड की पुष्टि नहीं करतीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read