Bharat Express DD Free Dish

‘पाकिस्तानी एजेंट हैं अभिजीत दीपके’, फैजान अंसारी के पास कौन से सबूत? बोले- तुरंत गिरफ्तार करो

Faizan Ansari On CJP Abhijeet Dipke: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दीपके पर पाकिस्तानी एजेंट होने, दंगे भड़काने और उर्फी जावेद जैसी सेलिब्रिटीज को पैसे देकर प्रदर्शन में बुलाने का आरोप है.

Faizan Ansari On CJP Abhijeet Dipke

Faizan Ansari On CJP Abhijeet Dipke: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के डीसीपी (DCP) दफ्तर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. फैजान ने दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. फैजान का दावा है कि अगर दीपके को नहीं रोका गया, तो वह देश में दंगे-फसाद करवा सकता है.

‘पाकिस्तानी एजेंट और उमर खालिद का समर्थक’ (Abhijeet Dipke CJP protest Delhi Update)

फैजान अंसारी अपनी लिखित शिकायत लेकर डीसीपी दफ्तर पहुंचे, जिसमें उन्होंने सीजेपी (CJP) फाउंडर को सीधा ‘पाकिस्तानी एजेंट’ करार दिया है. शिकायत में लिखा गया है कि अभिजीत दीपके उमर खालिद का समर्थक है, जिसने “भारत तेरे टुकड़े होंगे” के नारे लगाए थे. फैजान ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि दीपके देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है और यह सब वह अपने निजी स्वार्थ के लिए कर रहा है.

उर्फी और पूनम को पैसे देकर बुलाया (Abhijeet Dipke controversy CJP protest)

जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा चले दीपके के आंदोलन पर भी फैजान ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बॉलीवुड और सोशल मीडिया की कई हस्तियों को पैसे देकर आंदोलन में बुलाया गया था. फैजान के मुताबिक, उर्फी जावेद को एक लाख रुपये और पूनम पांडे को 20 हजार रुपये देकर भीड़ जुटाने के लिए जंतर-मंतर बुलाया गया था.

‘मुझ पर हुए जानलेवा हमले’ (Abhijeet Dipke CJP latest controversy)

मुंबई से दिल्ली पहुंचे फैजान अंसारी ने बताया कि उनके पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि अभिजीत दीपके के लोगों ने उन पर दो बार हमले किए हैं. फैजान ने आरोप लगाया कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमले किए गए, जिसके खिलाफ उन्होंने वहां भी केस दर्ज करवाए हैं.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान गिरी दीवार, दो दमकलकर्मियों की मौत

पुलिस और सरकार की तारीफ

अपनी शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही फैजान अंसारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली पुलिस को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया.” अब फैजान चाहते हैं कि उसी तरह की सख्त कार्रवाई अभिजीत दीपके के खिलाफ भी की जाए और उन्हें उमर खालिद की तरह सलाखों के पीछे भेजा जाए. अब देखना यह है कि दिल्ली पुलिस इस हाई-प्रोफाइल शिकायत पर क्या एक्शन लेती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read