Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका ने रद्द किए 1.75 लाख वीजा: विदेशी नागरिकों का होगा देश निकाला, क्या चाहते हैं ट्रंप?

ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिका ने 1.75 लाख से ज्यादा वीजा रद्द किए हैं. साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों और कथित ‘बर्थ टूरिज्म’ पर भी सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे भारतीय नागरिकों में चिंता बढ़ सकती है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता संभालते ही अप्रवासियों और विदेशी नागरिकों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और खौफनाक कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने एक झटके में 1,75,000 से ज्यादा विदेशियों के अमेरिकी वीजा रद्द कर दिए हैं.

इस सख्त एक्शन की चपेट में वो लोग आए हैं जिन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया, आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे, या फिर अमेरिका और उसके नागरिकों के खिलाफ हिंसा और नफरत फैलाने का काम किया. इस साल जनवरी में रद्द किए गए 1 लाख वीजा के आंकड़े की तुलना में यह एक बहुत बड़ा उछाल है, जिससे दुनिया भर के प्रवासियों में हड़कंप मच गया है.

जानिए क्या है पूरा मामला?(US Visa Cancellation)

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर वीजा पुलिस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों की जांच के बाद रद्द किए गए हैं. जिन प्रमुख वजहों से लोगों को अमेरिका से बाहर का रास्ता दिखाया गया या उनका वीजा रद्द हुआ, उनमें शामिल हैं:

  • मारपीट और हिंसा
  • शराब पीकर गाड़ी चलाना
  • चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी
  • ड्रग्स और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध

इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला और बड़ा मोड़ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आया है. कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की हत्या की वकालत करने या उसका जश्न मनाने का आरोप झेल रहे कई विदेशी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं. अमेरिका के खिलाफ नफरत फैलाने और हिंसा का आह्वान करने वाले हर शख्स को चिन्हित किया जा रहा है.

100 से ज्यादा वीजा तुरंत कैंसिल

ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिका में अवैध रूप से नागरिकता हासिल करने के लिए अपनाए जाने वाले ‘बर्थ टूरिज्म’ के धंधे पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की है. सिर्फ बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के इरादे से अमेरिका यात्रा करने वाली 100 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं और इससे जुड़े नेटवर्क के वीजा रद्द कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: संसद में खुली ट्रंप की पोल-पट्टी! ईरान जंग को लेकर कर ऐसा क्या बोल गए अमेरिकी सांसद

सोशल मीडिया की स्कैनिंग का भी फरमान

ट्रम्प प्रशासन ने वीजा आवेदकों और धारकों की जांच के दायरे को काफी बढ़ा दिया है. अब अमेरिका का वीजा लेने या वहां रहने वाले विदेशियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की बारीक स्क्रूटनी की जा रही है. अगर किसी के पोस्ट में अमेरिका विरोधी मानसिकता, आतंकवाद का समर्थन या नियम तोड़ने का संकेत मिलता है, तो बिना कोई मोहलत दिए वीजा रद्द किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital