Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, भेजे गए डिटेंशन सेंटर

दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है.

रिपोर्ट- तनु


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सात बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में AATS (Anti-Auto Theft Squad) की टीम ने ऑपरेशन VISTA 1.0 के तहत की है.

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी सात लोग डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे. उनके वीजा में हर बार भारत में अधिकतम 15 दिनों तक रुकने की अनुमति थी. हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि वे निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी दिल्ली में रह रहे थे.

विदेशी नागरिकों की मौजूदगी की जांच के लिए पुलिस ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अलग-अलग इलाकों में विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया. इस दौरान होटल, गेस्ट हाउस और दूसरे संभावित ठिकानों पर रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई.

इसी प्रक्रिया के दौरान सात बांग्लादेशी नागरिक पुलिस के रडार पर आए. टीम ने उनके पास मौजूद पासपोर्ट और वीजा की बारीकी से जांच की. दस्तावेजों से यह स्पष्ट हुआ कि सभी ने वीजा में तय शर्तों के मुताबिक भारत में रहने की निर्धारित समय-सीमा पार कर ली थी.

पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पूरा मामला FRRO (Foreigners Regional Registration Office) को सौंप दिया.

FRRO ने जारी किया Restriction Order

मामले की जांच के बाद FRRO ने सातों नागरिकों के खिलाफ Restriction Order जारी किया. इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, अब सभी के खिलाफ भारत से डिपोर्टेशन यानी देश से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राजधानी में विदेशी नागरिकों के दस्तावेज और उनके वीजा स्टेटस की जांच पर जोर दिया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि वीजा की शर्तों का पालन करना जरूरी है और तय अवधि से ज्यादा भारत में रहने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है.

पुलिस को क्या मिला?

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सातों नागरिकों से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान भी अपने कब्जे में लिया है. बरामद सामान में 7 बांग्लादेशी पासपोर्ट, 7 डबल एंट्री वीजा और 7 मोबाइल फोन शामिल हैं. फिलहाल सातों नागरिक सेवा धाम डिटेंशन सेंटर में हैं और उनके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital