Urdu Conclave 2026

टाटा संस में बड़ा फैसला; एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, IPO की तैयारी तेज

N Chandrasekaran Extension: टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर 5 साल का नया कार्यकाल दिया है.

5-year extension for N. Chandrasekaran

एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

N Chandrasekaran Extension:  टाटा ग्रुप से एन चंद्रशेखरन की विदाई अभी टल गई है. टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने उन्हें एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर अगले पांच साल तक बने रहने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के साथ ही कंपनी की लिस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

IPO की राह खुली

होल्डिंग कंपनी को शेयर बाजार में उतारने की तैयारी तेज हो गई है. चंद्रशेखरन इस IPO की रणनीति और क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे. बोर्ड का मानना है कि उनकी मौजूदगी से ग्रुप को स्थिरता और दिशा मिलेगी.

हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस में लगभग 66% हिस्सेदारी है और वे इस फैसले को चुनौती दे सकते हैं. ट्रस्ट्स का नेतृत्व नोएल टाटा कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल का विरोध जताया था.

नोएल टाटा का रुख

फरवरी में हुई बोर्ड मीटिंग में नोएल टाटा ने साफ कहा था कि वे लीडरशिप में बदलाव चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनका रुख अब भी वही है और वे नए चेहरों को मौका देने के पक्षधर हैं.

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने क्या कहा?

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल से खुद को दूर रखता है और उनके पहले दिए गए बयान का सम्मान करता है, जिसमें उन्होंने मौजूदा कार्यकाल के बाद पद छोड़ने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-एआई क्रांति पर धनवर्षा! 2026 में 49.5% बढ़ेगा ग्लोबल खर्च, 2.7 ट्रिलियन डॉलर पहुंचेगा बजट

आगे की तस्वीर

चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि 20 फरवरी 2027 को मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे. अब बोर्ड का फैसला और ट्रस्ट्स का विरोध मिलकर टाटा ग्रुप की लीडरशिप को लेकर नई बहस छेड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Explainer: नए UPI फ्रेमवर्क में P2P लेन-देन पूरी तरह फ्री, ₹2000 से कम के मर्चेंट पेमेंट पर भी नहीं लगेगा MDR

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read