Urdu Conclave 2026

PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने किया वृक्षारोपण, दीर्घायु की कामना की

PM Modi Birthday Wishes: केरल के एलेप्पी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने वृक्षारोपण कर शुभकामनाएं दीं.

Swami Kailashanand Maharaj extended best wishes on PM Modi's birthday.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने दी शुभकामना

PM Modi Birthday Wishes: केरल के एलेप्पी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक अनोखा कार्यक्रम हुआ. परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने क्या कहा?

स्वामी कैलाशानंद गिरी जी ने कहा कि पेड़ केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं. एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का संकल्प लेने जैसा है. उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा में प्रकृति और जीव-जगत को सदैव पूजनीय माना गया है.

महाराज जी ने राष्ट्रहित का दिया संदेश

महाराज जी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर वृक्षारोपण का संकल्प पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है.

जीवन का आदर्श

उन्होंने कहा कि जिस तरह एक वृक्ष बिना भेदभाव के हर प्राणी को छाया और प्राणवायु देता है, उसी तरह इंसान का जीवन भी समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित होना चाहिए. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है.

जनता से आह्वान

स्वामी कैलाशानंद गिरी जी ने देशवासियों से आग्रह किया कि विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प लें. यही आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे सुंदर विरासत होगी.

ये भी पढ़ें-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और कथावाचक देवी चित्रलेखा ने पीएम मोदी को दी बधाई, वीडियो शेयर कर की दीर्घायु की कामना

अंत में उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति मिले. जन्मदिवस पर उन्हें कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी गईं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read