BJP ने विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले
Bihar-UP MLC Election: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और यूपी में होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट फाइनल कर दिए हैं. ये चुनाव स्नातक और शिक्षक कोटे की सीटों पर होने हैं. पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने सभी नामों पर मुहर लगाकर प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटों के नाम शामिल हैं.
बिहार की 4 सीटों पर किसे मिला टिकट
बिहार में बीजेपी ने चार सीटों पर चेहरों का ऐलान किया है. पटना टीचर कॉन्स्टिट्यूएंसी से नवल किशोर यादव को मैदान में उतारा गया है. वहीं कोशी ग्रेजुएट सीट से डॉ. एन के यादव को टिकट दिया गया है. दरभंगा ग्रेजुएट सीट पर सर्वेश कुमार को मौका मिला है और तिरहुत टीचर सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने यहां पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर दांव लगाया है.
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/gDGtRNktyx
— BJP (@BJP4India) September 29, 2026
यूपी की 6 सीटों पर इन नामों पर लगी मुहर
उत्तर प्रदेश में कुल 6 सीटों पर बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित किए हैं. वाराणसी ग्रेजुएट सीट से केदारनाथ सिंह को टिकट मिला है, जबकि मेरठ ग्रेजुएट से दिनेश गोयल चुनाव लड़ेंगे. इलाहाबाद-झांसी ग्रेजुएट सीट से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा वाराणसी टीचर सीट से डॉ प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है. आगरा टीचर सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद टीचर सीट से ध्रुव त्रिपाठी को फिर से मौका दिया गया है.
कब होगा नामांकन और मतदान?
आपको बता दें कि ये चुनाव विधान परिषद के लिए बेहद अहम होते हैं क्योंकि इसमें ग्रेजुएट और टीचर वोटर ही वोट डालते हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक 6 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा. 7 अक्टूबर को पर्चों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि काउंटिंग 27 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



