Bharat Express DD Free Dish

कठुआ में CISF कैंप में साथी जवान ने चलाई गोली, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप में बड़ी घटना हुई है. ड्यूटी चेंज के दौरान बहस के बाद 2009 बैच के हेड कांस्टेबल ने साथी जवानों पर गोली चला दी.

4 dead, including an Assistant Commandant

कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली

Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली में स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट में CISF की तैनाती है. यहां शाम करीब 7 बजे ड्यूटी चेंज के समय जवानों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि 2009 बैच के एक हेड कांस्टेबल ने अपने ही साथियों पर सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी.

असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों ने तोड़ा दम

इस गोलीबारी में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अफसर भी शामिल हैं. फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया. बाकी जवानों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और हथियार कब्जे में ले लिया.

आरोपी पुलिस के हवाले, हेडक्वार्टर ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल को कठुआ जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है. CISF हेडक्वार्टर ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं. खुद डीजी CISF इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं.

पुलिस टीम मौके पर, वजह का नहीं चला पता

शुरुआत में इसे फ्रेट्रिसाइड यानी आपसी रंजिश में की गई फायरिंग का मामला माना जा रहा है. लेकिन गोली चलाने की असली वजह क्या थी, अभी तक साफ नहीं हो पाया है. कठुआ पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

हिमाचल सीमा से सटा है इलाका

जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह हिमाचल प्रदेश की सीमा के बिल्कुल पास है. यह इलाका हिमाचल के चंबा जिले से लगता है. फिलहाल कैंप में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी जवानों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read