Captain Smit Machhar Flydubai Pilot Attack- bharat express
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की एक उड़ान में कथित तौर पर हुए हमले के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ और हिम्मत की इन दिनों जमकर तारीफ हो रही है. रवीना टंडन, सोनम कपूर, शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई भारतीय सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर कैप्टन मच्छार के साहस को सलाम किया है. अब मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें महावीर चक्र जैसे सम्मान का हकदार बताया है.
जावेद अख्तर ने की खुलकर तारीफ
जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “स्मित मच्छार को सलाम!! निस्संदेह, वह महावीर चक्र जैसे सम्मान के हकदार हैं.” उनके इस बयान के बाद कैप्टन मच्छार की बहादुरी को लेकर चर्चा और तेज हो गई.
रवीना टंडन समेत कई सितारों ने किया सलाम
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट साझा कर कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत की तारीफ की. उन्होंने मुश्किल हालात में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पायलट के प्रयासों को सराहा. वहीं, सोनम कपूर समेत अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया्टन स्मित मच्छार से बातचीत की और संकट की घड़ी में उनके संयम, साहस और सूझबूझ की तारीफ की. बातचीत के दौरान मच्छार भाव के जरिए उनके साहस की प्रशंसा की.
Hats off to Smit Machchar !! Undoubtedly he deserves an award like Maha veer chakra .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) October 2, 2026
पीएम मोदी ने भी की कैप्टन से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत की और संकट की घड़ी में उनके संयम, साहस और सूझबूझ की तारीफ की. बातचीत के दौरान मच्छार भावुक हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री से बात करने को अपने लिए खास पल बताया.
मुश्किल वक्त में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा
बताया गया कि बातचीत के दौरान कैप्टन मच्छार ने प्रधानमंत्री को बताया कि मुश्किल समय में वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. उड़ान के दौरान भी संकट के क्षणों में वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे.
174 यात्रियों वाली उड़ान में हुआ कथित हमला
कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कैप्टन थे. रिपोर्टों के अनुसार, बोइंग 737 MAX 8 विमान 174 यात्रियों के साथ दुबई से तेल अवीव जा रहा था. सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान उनके ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में उन पर चाकू से हमला किया. इसके बाद मच्छार ने स्थिति संभालते हुए विमान और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



