Bharat Express DD Free Dish

बाढ़ में बेहाल जनता को छोड़ विदेश में अय्याशी? कैमरे देखते ही गाड़ी में दुम दबाकर भागीं MLA मैथिली ठाकुर; देखें VIDEO

Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर के लंदन दौरे और पटना लौटने पर मीडिया से बचकर निकलने से जनता व सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी है.

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच विदेश दौरे से लौटीं अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से बचकर निकलती नजर आईं.

Bihar News: बिहार में बाढ़ की भीषण त्रासदी के बीच दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर अपने लंदन दौरे को लेकर चौतरफा विवादों में घिर गई हैं. विदेश से पटना लौटने पर जब पत्रकारों ने उनसे जनता की समस्याओं पर सवाल पूछे, तो वे बिना जवाब दिए अपनी कार की ओर भागती नजर आईं.

बिहार में 48 लाख से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों के बीच अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर का लंदन दौरा जनता के गले नहीं उतर रहा है. विदेश से लौटने पर पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से बचकर चुपचाप निकल जाने पर सोशल मीडिया और आम जनता में उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

बाढ़ की विभीषिका के बीच लंदन दौरा पड़ा भारी

बिहार में इस वक्त बाढ़ की स्थिति बेहद विकराल बनी हुई है और राज्य के 48 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं. खासकर उत्तर बिहार और नेपाल की तराई से सटे इलाकों में भारी तबाही हुई है. ऐसे मुश्किल वक्त में जहां सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटे हैं, वहीं दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व लोक गायिका मैथिली ठाकुर लंदन दौरे पर चली गईं. वहां से उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने उनकी संवेदनहीनता पर तीखे सवाल खड़े किए.

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बनाई दूरी

लंदन दौरे से बिहार लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनके दौरे तथा बाढ़ राहत को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए. हालांकि, मैथिली ठाकुर ने किसी भी सवाल का जवाब देना सही नहीं समझा. वे बिना पीछे मुड़े तेज कदमों से चलते हुए अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गईं और बैठकर निकल गईं. उनके इस रवैये से साफ झलक रहा था कि वे पत्रकारों के तीखे सवालों का सामना करने से बच रही हैं.

पुरानी कंट्रोवर्सी और सोशल मीडिया पर गुस्सा

केवल बाढ़ ही नहीं, बल्कि जमुई, समस्तीपुर और बांका में हुई छेड़खानी की घटनाओं पर भी पत्रकार उनसे जवाब जानना चाहते थे. इससे पहले मुंबई में गणपति दर्शन के दौरान रोल्स रॉयस कार में दिखने पर भी उनके संपत्ति विवरण को लेकर विवाद हुआ था. अब इस लंदन ट्रिप के बाद नेटिजन्स सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की संकटग्रस्त जनता उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए थी, न कि विदेश भ्रमण.

यह भी पढ़ें-यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read