Bharat Express DD Free Dish

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व की जमकर तारीफ की है. इसे लेकर बीजेपी ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है. जानिए क्यों बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें?

Dhanraj Nathwani PM Modi Akhilesh Yadav

धनराज नाथवानी, पीएम मोदी, अखिलेश यादव

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने प्रदेश की सियासत में बड़ा बवंडर खड़ा कर दिया है. नाथवानी ने दलगत सीमाओं को तोड़ते हुए पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा और संवैधानिक पद पर 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर सराहना की है. एक्स पर लिखी उनकी इस पोस्ट का एक-एक शब्द पीएम मोदी के नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित दिखा.

यह स्थिति समाजवादी पार्टी और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के लिए असहज करने वाली साबित हो रही है. एक तरफ जहां अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर तीखे सियासी हमले बोल रहे हैं. वहीं उनकी ही पार्टी का राज्यसभा उम्मीदवार (Rajya Sabha Candidate Dhanraj Nathwani) खुले मंच से प्रधानमंत्री के कसीदे पढ़ रहा है.

बीजेपी ने किया चुटीला वार (Rakesh Tripathi on Dhanraj Nathwani)

सपा प्रत्याशी द्वारा पीएम मोदी की खुलकर तारीफ किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने तुरंत सियासी चुटकी ली. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा-

“धनराज नाथवानी राजनीति में बिल्कुल नए हैं, इसलिए उन्होंने दिमाग से नहीं बल्कि दिल से सच बोला है. सच तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल और गरीबों के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलावों की तारीफ दिल से तो अखिलेश यादव भी करते हैं, लेकिन उनके दिमाग में वोटबैंक है.”

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

क्या सपा के लिए सिरदर्द साबित होगी केमिस्ट्री? (Akhilesh Yadav on Dhanraj Nathwani)

सपा ने धनराज नाथवानी को उच्च सदन भेजने के लिए अपना एक कीमती कोटा दिया है. लेकिन संसद पहुंचने से पहले ही नाथवानी का पीएम मोदी के प्रति यह खुला आदर भाव सपा कार्यकर्ताओं और पीडीए कैडर के गले नहीं उतर रहा है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या राज्यसभा में जाने के बाद नाथवानी समाजवादी पार्टी की सख्त वैचारिक लाइन पर टिके रहेंगे या फिर संसद के भीतर वे कई अहम राष्ट्रीय और नीतिगत मुद्दों पर मोदी सरकार के सुर में सुर मिलाते नजर आएंगे?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read