Bharat Express DD Free Dish

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. परिवार में मतभेद और काम के दबाव से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. करियर में छोटी गलती परेशानी बढ़ा सकती है, जबकि प्रेम जीवन में संयम जरूरी रहेगा। सेहत के लिए हल्की एक्सरसाइज करें.

Singh rashi ka rashifal Leo today weekly monthly horoscope in hindi

सिंह राशि का राशिफल | Singh Rashi Horoscope in Hindi (Leo)

Edited by Rohit Agrawal

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. घर-परिवार से जुड़े मामलों में अपनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद की स्थिति बन सकती है. अचानक सामने आने वाली कुछ परेशानियां आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, जिसका असर आपकी सेहत और कामकाज पर भी दिखाई दे सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप परिस्थितियों पर संयम रखें और खुद पर भरोसा बनाए रखें.

करियर और आर्थिक स्थिति

कामकाज के लिहाज से आज आपको बेवजह की उलझनों से दूर रहना चाहिए. आपके आसपास मौजूद कुछ लोग आपके काम में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं. कर्म भाव पर ग्रहों के प्रभाव के कारण जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव भी महसूस होगा. आज छोटी सी गलती भी किसी बड़े मामले को बिगाड़ सकती है. इसलिए अपने हिस्से का काम अधूरा छोड़ने से बचें और काम को पूरी सावधानी से पूरा करें. दूसरों की बातों को जरूरत से ज्यादा महत्व देने पर आपका मन अशांत हो सकता है. हालांकि मुश्किल समय में किसी मित्र का सहयोग आपको राहत दे सकता है.

प्रेम और पारिवारिक जीवन

प्रेम संबंधों में आज छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल देने से बचना होगा. साथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो तो शांत रहकर बातचीत करें. परिवार में किसी विवाद के दौरान किसी एक पक्ष का समर्थन करने के बजाय स्थिति को संभालने की कोशिश करें. मित्रों से मिलने वाला सहयोग आपका मन हल्का कर सकता है. बाहरी परिस्थितियों को अपनी खुशी पर हावी न होने दें. दूसरों के व्यवहार को लेकर ज्यादा सोचने से आपका मूड प्रभावित हो सकता है.

सेहत का हाल

आज ऊर्जा की कमी और काम के प्रति सुस्ती महसूस हो सकती है. लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से कमर या गर्दन में खिंचाव की समस्या हो सकती है. बीच-बीच में थोड़ा पैदल चलना या कुर्सी पर बैठे-बैठे हल्की कसरत करना फायदेमंद रहेगा.

आज का उपाय

आज प्रदोष व्रत का प्रभाव है. मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर शहद अर्पित करें और भगवान शिव से अपनी इच्छा पूरी होने की प्रार्थना करें. साथ ही पूरे दिन मन को शांत रखते हुए आत्मविश्वास बनाए रखें.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read