Bharat Express DD Free Dish

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है.

WEATHER

(AI IMAGE)

Weather Update Today: देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया के बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर खौफनाक और डराने वाला अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के भीतर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका(Aaj ka Mausam)है.

बंगाल की खाड़ी और ओडिसा तट पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण कई इलाकों में बिजली गिरने, जलभराव और पहाड़ों पर भीषण लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है.

IMD ने जारी की खौफनाक चेतावनी(Weather Update Today)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों से मानसून पूरी तरह विदा होने वाला है. लेकिन जाते-जाते मानसून का यह रौद्र रूप भारी तबाही मचा सकता है. जिन 15 राज्यों के लिए आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और ओडिशा शामिल हैं.

यूपी-बिहार में तूफानी बारिश का तांडव

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कुदरत का कड़ा इम्तिहान देखने को मिल रहा है:

उत्तर प्रदेश: लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मिर्जापुर, सहारनपुर, बस्ती और रायबरेली में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.

बिहार: पटना, मधुबनी, रोहतास, दरभंगा, गया, जहानाबाद, सहरसा और बक्सर में 40 किमी/घंटा की हवाओं के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट(Aaj ka Mausam)

राजधानी दिल्ली में आज दिन भर बादलों का डेरा रहेगा और तेज तूफानी हवाओं (20-30 किमी/घंटा) के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली में अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. अचानक आई इस बारिश से दिल्ली की हवा तो साफ होगी ही, साथ ही मौसम में ठंडक का अहसास भी बढ़ जाएगा.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (9 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (9 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 22°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 30°C 24°C
लखनऊ 29°C 22°C
पटना 29°C 22°C
रांची 27°C 19°C
भोपाल 33°C 21°C
जयपुर 35°C 22°C
शिमला 20°C 12°C
नैनीताल 18°C 13°C

एमपी में किसानों की फसलों पर मंडराया संकट

मध्य और पश्चिम भारत में भी मौसम का मिजाज बेहद सख्त नजर आ रहा है:

राजस्थान: जयपुर, बीकानेर, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर और बूंदी में 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, दमोह, सागर, विदिशा और छिंदवाड़ा में 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. तेज आंधी-तूफान के कारण पककर तैयार खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान बेहद चिंतित हैं.

पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज(Aaj ka Mausam) सबसे खतरनाक बना हुआ है:

उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऋषिकेश और चमोली में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है. पहाड़ों पर दरकती चट्टानों के चलते यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है.

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सोलन में झमाझम बारिश होगी. मनाली में तापमान गिरकर न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जैसी ठिठुरन शुरू हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read