Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कौन हैं नीलम गिरी जिसे गले लगाते ही चर्चा में आए पवन सिंह, सम्राट चौधरी का रिएक्शन देख रह गए सब हैरान, वीडियो वायरल

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Video from the award show goes viral

अवॉर्ड शो का वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में पटना में आयोजित भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड समारोह का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मौजूद थे. वायरल वीडियो में पवन सिंह मंच पर अभिनेत्री नीलम गिरी को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया.

सीएम सम्राट चौधरी भी थे मौजूद

इस अवॉर्ड कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शिरकत की थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पवन सिंह और नीलम गिरी स्टेज पर एक-दूसरे से मिलते हैं और गले लगते हैं, उसी दौरान मुख्यमंत्री अपनी सीट से उठकर आगे बढ़ जाते हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इसी बीच लोगों की दिलचस्पी नीलम गिरी के बारे में जानने में भी बढ़ गई है.

कौन हैं नीलम गिरी?

नीलम गिरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में अपनी पहचान बनाई है. नीलम ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाबुल’ के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके बाद उन्हें लगातार नए अवसर मिलने लगे.

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

‘बाबुल’ के बाद नीलम गिरी ‘इज्जत घर’ (2022), ‘टून टून’ (2022) और ‘कलाकांड’ (2022) जैसी फिल्मों में दिखाई दीं. भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. वहीं हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान तब मिली, जब वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनीं.

बिग बॉस से मिली नई पहचान

‘बिग बॉस 19’ में नीलम गिरी की दोस्ती तान्या मित्तल के साथ काफी चर्चा में रही थी. दोनों की बॉन्डिंग दर्शकों को पसंद आई थी. हालांकि नीलम ज्यादा समय तक शो में टिक नहीं सकीं और कुछ समय बाद उन्हें बाहर होना पड़ा. इसके बावजूद इस शो ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाने का काम किया.

टिकटॉक से शुरू हुआ था सफर

एक समय नीलम गिरी टिकटॉक वीडियो बनाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थीं. उनके करियर का बड़ा मोड़ तब आया, जब पवन सिंह ने उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो ‘Dhaniya Hamaar Naya Badi Ho’ में मौका दिया. यही उनका भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक माना जाता है. इसके बाद उन्होंने कई हिट म्यूजिक वीडियो में काम किया और लगातार सफलता हासिल की.

बड़े सितारों के साथ कर चुकी हैं काम

नीलम गिरी आज भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े नामों के साथ काम कर चुकी हैं. वह पवन सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव समेत कई चर्चित कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उनका खेसारी लाल के साथ गाना ‘4 किलो’ भी रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा प्यार मिला.

ये भी पढ़ें-Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

अवॉर्ड शो में पवन सिंह को मिला सम्मान

पटना में आयोजित भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स में पवन सिंह को उनके चर्चित गीत ‘लहंगा से महंगा’ के लिए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं भोजपुरी जगत के वरिष्ठ कलाकार और नेता मनोज तिवारी को उनके गीत ‘हां हम बिहारी हैं जी’ के लिए बिहार एंथम ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मान मिला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital