Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी ‘फाइनेंसरसाब’ ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों को iPhone 16 गिफ्ट किए हैं. कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया 15 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Diwali Bonus Viral Video

       : दिवाली का नाम सुनते ही हर नौकरीपेशा इंसान के मन में मिठाई के डिब्बे, ड्राई फ्रूट्स या फिर कांच के कटोरी सेट का ख्याल आता है. अमूमन ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के नाम पर सोन पापड़ी का डिब्बा थमाकर फुर्सत पा लेती हैं. लेकिन देश की राजधानी दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार दिवाली पर ऐसा गदर मचाया है कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.

इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में कोई छोटी-मोटी चीज नहीं, बल्कि ब्रांड न्यू iPhone 16 गिफ्ट कर दिया है! जैसे ही इसका वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, यह आग की तरह वायरल हो गया और अब हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है.

कर्मचारियों की टेबल पर सजे मिले चमचमाते iPhone 16

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी ‘फाइनेंसरसाब’ (Financersaab) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@financersaab2.0) से इस अनोखे सेलिब्रेशन का 15 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस की हर डेस्क पर, कंप्यूटर के ठीक सामने रंग-बिरंगे रिबन से सजा हुआ चमचमाता iPhone 16 का डिब्बा रखा हुआ है.

जैसे ही महिला और पुरुष कर्मचारियों ने अपनी-अपनी टेबल पर आईफोन देखा, उनके चेहरे पर फैली खुशी और सरप्राइज देखने लायक था. कंपनी ने इस धमाकेदार वीडियो के साथ कैप्शन लिखा कि ‘कोई कॉम्पिटिशन नहीं… वैसे आपको क्या मिला?’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Financersaab (@financersaab2.0)

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़(Diwali Bonus Viral Video)

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस की झड़ी लगा दी. कुछ लोगों को तो शुरुआत में भरोसा ही नहीं हुआ और उन्होंने पूछा कि क्या यह वीडियो असली है या AI से जनरेट किया गया है? इस पर कंपनी ने हंसते हुए चुटकी ली और जवाब दिया- ‘वीडियो को जरा ध्यान से दोबारा देखो, यह 100% सच है.’

इसके बाद तो लोगों का दर्द और मजे लेने का सिलसिला शुरू हो गया:

वैकेंसी का सवाल: एक यूजर ने वीडियो देखते ही लिखा कि भाई आपकी कंपनी में कोई वैकेंसी खाली है क्या? रिज्यूमे कहां भेजना है बताओ!”

सोन पापड़ी का दर्द: दूसरे यूजर ने अपना दुखड़ा रोते हुए लिखा कि यहां हमारे बॉस ने सोन पापड़ी का डिब्बा तक नहीं दिया और तुम लोग आईफोन बांट रहे हो!’

जलन और इंस्टाग्राम: वहीं एक और निराश कर्मचारी ने लिखा, “ऐसे वीडियो देखकर जो अंदर से जलन होती है ना, उससे बचने के लिए मुझे दिवाली पर इंस्टाग्राम डिलीट ही करना पड़ेगा!’

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा रखा है और लोग इसे ‘साल का सबसे बेस्ट दिवाली गिफ्ट’ करार दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital