Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अगले 24 घंटे 8 राज्यों में उत्पात मचाएगा मौसम! 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कोहरे का भी अलर्ट

IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और 50 KM प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Aaj-Ka-Mausam-delhi-ncr-rain-weather-temperature-drop-cyclone-arnab

नवंबर के आखिरी शनिवार, 28 नवंबर 2026 को देशभर में मौसम के दो बिल्कुल अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. Aaj Ka Mausam के मुताबिक, ने दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जहां हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चादर सुबह की रफ्तार थाम सकती है.

किन राज्यों में भारी अलर्ट?

Weather update के मुताबिक, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी कई जगहों पर बारिश जारी रहने का अनुमान है. इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (झोंके 50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं.

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा तथा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं, हालांकि यहां भारी बारिश का अलग से प्रमुख अलर्ट नहीं है. वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच भारी बारिश और 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक 40-50 किमी/घंटा (झोंके 60 किमी/घंटा) की हवाओं की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (28 नवंबर) न्यूनतम तापमान (28 नवंबर)
दिल्ली 25°C 09°C
मुंबई 30°C 20°C
चेन्नई 31°C 25°C
कोलकाता 26°C 17°C
लखनऊ 27°C 12°C
पटना 27°C 19°C
रांची 24°C 13°C
भोपाल 27°C 09°C
जयपुर 26°C 14°C
शिमला 19°C 08°C
नैनीताल 18°C 09°C

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कोहरे की मार

Delhi Weather राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा छाने से सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है. उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में भी सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ाएगा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है, हालांकि बारिश का कोई अलर्ट नहीं है.

पंजाब और हरियाणा में भी घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के निचले व मैदानी इलाकों में 1 दिसंबर तक घना कोहरा बना रह सकता है. वहीं बिहार में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश या तेज हवाओं की कोई चेतावनी नहीं है, बस सुबह-रात हल्की ठंड महसूस होगी.

उत्तराखंड, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत का मौसम अपडेट

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है और बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में सुबह-रात ठंड बढ़ेगी. राजस्थान में भी मौसम शुष्क रहेगा और शीतलहर की अलग से चेतावनी नहीं है, पर रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर दिखेगा.

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित होने की चेतावनी जारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism