Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी पर विवादित पोस्टर के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 100 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, दिल्ली में कई जगह लगाए गए थे पोस्टर्स

पुलिस ने 100 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन पोस्टरों पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारे लिखे थे.

PM Modi Objectionable Poster In Delhi

पीएम मोदी पर विवादित पोस्टर

Edited by Nitish Pandey

PM Modi Objectionable Poster In Delhi: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और खंभों पर लगे पोस्टरों के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 100 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पोस्टरों में से एक में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ लिखा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शहर के कई हिस्सों से 2,000 से अधिक पोस्टर हटा दिए हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए 100 प्राथमिकी दर्ज की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों को बाद में जमानत पर रिहा भी कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2023: यूपी के सीएम योगी ने देवी पाटन मंदिर में की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया चारा, मंदिर से लेकर घरों तक गूंज रहे मां के जयकारे

अधिकारी ने कहा, प्राथमिकी प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज की गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आप कार्यालय से बाहर निकलते ही एक वैन को भी रोक लिया. वैन से पोस्टर जब्त किए गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital