Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO MI vs CSK: धोनी रिव्यू सिस्टम! माही के एक DRS से पलट गया पूरा मैच, सूर्यकुमार यादव को भेजा पवेलियन

CSK vs MI: सूर्या ने सैंटनर की गेंद पर स्वीप किया. अंपायर ने वाइड करार दिया. वहीं, विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी  ने आउट की अपील की.

IPL 2023

IPL 2023/ Screengrab

DHONI REVIEW SYSTEM: डीआरएस, वैसे तो इस शब्द का क्रिकेट के बुक में मतलब कुछ और है. लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए डीआरएस का मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम है. धोनी अपनी बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग क्षमताओं के अलावा अपने शानदार निर्णय लेने के कौशल के लिए जाने जाते हैं, धोनी लंबे समय से डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) को लेकर काफी सटीक निर्णय लेते हैं. IPL 2023 में एक बार धोनी का ये हुनर उनकी टीम के काम आया.

सूर्यकुमार यादव बने माही का शिकार!

सूर्यकुमार यादव को मिचेल सैंटनर ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया. सूर्या ने सैंटनर की गेंद पर स्वीप किया. अंपायर ने वाइड करार दिया. वहीं, विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी  ने आउट की अपील की. अंपायर ने उसे नकार दिया.

https://twitter.com/KurubaraHuduga/status/1644712463634673670?t=ltrbcDQII6Fg7p8lS6qzMw&s=08

https://twitter.com/sexycricketshot/status/1644712007395074049?t=waIzsoxiHDlIiS0GaMtgGg&s=08

धोनी ने फिर तुरंत ही रिव्यू ले लिया. रीप्ले में साफ पता चला कि गेंद सूर्यकुमार के ग्लव्स से लगकर धोनी के पास गई है. मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा. इसके बाद ही ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital