Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नौकरी से निकाले गये 7 कर्मचारियों की ज़हर खाकर जान देने की कोशिश

इंदौर-  मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है।यहां फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया। सभी को कंपनी से निकाल दिया था। सभी का एमवाई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है। दरअसल कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं ।

बताया जाता है कि साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बाहर निकाल दिया। जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया।

सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे।

अचानक से निकले जाने सभी डिप्रेशन में आ गये, जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने मिलकर सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी खतरे से बाहर हैं. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आला-अधिकारी मौक.. पर पहुंच गए

जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि कंपनी में 20 कर्मचारी काम करते हैं और पिछले सात महीनों से कम्पनी का काम बंद था। मालिक ने पीड़ित कर्मचारियों को सात महीने का वेतन भी नहीं दिया।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital