Bharat Express DD Free Dish

30 साल बाद उसी ट्रेन टिकट और कपड़ों में लौटा लापता किसान, कहा- ‘मैं तो घर पर ही था!’

पूर्वी रोमानिया में 30 साल से लापता किसान वासिल गॉर्गस अचानक उसी रूप में लौट आया जैसे 1991 में गायब हुआ था. उसके पुराने कपड़े और टिकट देखकर लोग हैरान हैं.

पूर्वी रोमानिया के बचाउ क्षेत्र से सामने आई एक घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यहां एक किसान की गुमशुदगी और रहस्यमय वापसी ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. 1991 में वासिल गॉर्गस नाम का 63 वर्षीय किसान अपने मवेशियों और खेत से जुड़े काम के लिए एक साधारण ट्रेन यात्रा पर निकला था. उसने पहले ही टिकट खरीदा था और घरवालों से कहा था कि एक-दो दिनों में लौट आएगा. लेकिन उसके बाद जो हुआ, वह आज भी अधूरे सवालों का रहस्य बनकर खड़ा है.

30 साल तक नहीं मिला कोई सुराग

वासिल यात्रा पर निकला, लेकिन कभी घर नहीं लौटा. परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने तलाश में मदद की. ट्रेनों की जांच हुई, आस-पास के इलाकों की सर्चिंग की गई, पर वासिल का नामो-निशान नहीं मिला. समय बीतता गया और करीब 30 साल बाद परिवार ने मान लिया कि अब वह शायद कभी वापस नहीं आएगा.

लगभग तीन दशक बाद एक शाम वासिल का पुराना घर अचानक एक कार के रुकने की आवाज से गूंज उठा. कार से जो व्यक्ति उतरा, वह और कोई नहीं बल्कि वासिल गॉर्गस ही था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने वही 1991 वाले कपड़े पहने हुए थे. उसकी जेब में वही तीन दशक पुराना ट्रेन टिकट मिला, जिसे उसने उस दिन इस्तेमाल भी नहीं किया था.

परिवारवालों ने जैसे ही उससे सवाल किए, वासिल का जवाब सभी को स्तब्ध कर गया. “मैं तो घर पर ही था…”

डॉक्टरों की जांच में पता चला कि भले ही वास्तविक उम्र अब 93 हो चुकी थी, लेकिन उनकी सेहत उम्र के हिसाब से बेहतर थी. उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी, केवल 1991 के बाद के 30 साल उनकी याददाश्त से बिल्कुल गायब थे. उन्हें अपना बचपन, परिवार, खेत सब याद था.

लोगों के मन में कई सवाल

वासिल कैसे गायब हुए? कौन उन्हें कार में छोड़कर गया? उनके कपड़े और टिकट इतने सालों तक एक जैसे कैसे रहे? सोशल मीडिया पर लोग टाइम ट्रैवेल, पैरलल यूनिवर्स जैसी थ्योरी तक देने लगे. कुछ उन्हें किसी दूसरी जिंदगी, जेल या विदेश में रहने की बात से जोड़ते हैं, पर इन तर्कों को पुराने कपड़े और टिकट खारिज कर देते हैं.

ये भी पढ़ें: तीन बार मरकर जिंदा हुई महिला! मौत के बाद की दुनिया देख चुकी है…अनोखा दावा

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read