Bharat Express DD Free Dish

एक नहीं, दो नहीं, पूरे 8! 82 साल की दादी ने क्यों निगले जिंदा मेंढक?

Ajab Gajab: चीन में एक 82 साल की महिला ने 8 जिंदा मेंढक निगल लिए. इसके बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया और वह अस्पताल पहुंच गई. जानिए क्या है पूरा मामला?

Ajab Gajb Why Chinese Woman Swallows 8 Live Frogs

पीठ दर्द का 'खौफनाक' इलाज

Ajab Gajab: चीन से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स को भी सकते में डाल दिया है. 82 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पीठ दर्द से निजात पाने के लिए एक अजीबोगरीब नुस्खा अपनाया. उसने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 8 जिंदा मेंढक निगल लिए.

सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके महिला ने पहले दिन तीन और अगले दिन पांच मेंढक निगले लेकिन इसके तुरंत बाद उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया. जब बेटा उन्हें हांगझाउ के अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को ‘मेंढक खाने’ का यह राज बताया, तो डॉक्टरों के होश उड़ गए.

महिला के पेट से निकले 8 मेंढक

महिला ने अपने परिवार के सदस्यों से जिंदा मेंढक लाने को कहा था. उसने एक दिन में 3 मेंढक और अगले दिन 5 मेंढक निगल लिए. इसके बाद उसके पेट में दर्द शुरू हो गया और वह अस्पताल पहुंच गई. डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर में ऑक्सीफिल सेल्स बन गए थे, जो कि एक प्रकार के परजीवी कीड़े होते हैं. इलाज के बाद महिला की तबीयत ठीक हो गई और उसे 2 सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जब कोई व्यक्ति जिंदा मेंढक खाता है, तो ये कीड़े उसके शरीर में पहुंच जाते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पति की लाश को बनाया ‘खाद’, अब उगा रही हैं पौधे; सरकार ले आई Human Composting पर कानून

खतरनाक हो सकते हैं नुस्खे

डॉक्टरों ने बताया कि जिंदा मेंढक निगलने की वजह से महिला के पाचन तंत्र ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था और सबसे खतरनाक बात यह थी कि उसके शरीर पर परजीवियों ने हमला कर दिया था. डॉक्टरों ने उसके पेट में स्पार्गानम नामक परजीवी कीड़े पाए. इसके अलावा, शरीर में ऑक्सीफिल सेल्स भी बन गए थे. इस अजीबोगरीब (Ajab Gajab) केस ने यह साबित कर दिया कि सुनी-सुनाई बातों पर आधारित ये नुस्खे कितने खतरनाक हो सकते हैं. गहन इलाज और दो सप्ताह तक अस्पताल में रहने के बाद, महिला को मुक्ति मिली और उसे छुट्टी दे दी गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read