Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab: पानी से आसमान तक का सफर करती है उड़ने वाली मछली, ऐसे देती है मौत, जानिए दिलचस्प कहानी

अगर आपसे कोई कहे कि मछली उड़ (Flying Fish) सकती है, तो शायद आप कहेंगे “मज़ाक मत करो.” लेकिन यह मज़ाक नहीं, हकीकत है.

Ajab Gajab: अगर आपसे कोई कहे कि मछली उड़ (Flying Fish) सकती है, तो शायद आप कहेंगे "मज़ाक मत करो." लेकिन यह मज़ाक नहीं, हकीकत है. - भारत एक्सप्रेस

Ajab Gajab: अगर आपसे कोई कहे कि मछली उड़ सकती है, तो शायद आप कहेंगे “मज़ाक मत करो.” लेकिन यह मज़ाक नहीं, हकीकत है. उड़ने वाली मछली जिसे अंग्रेज़ी में “Flying Fish” कहा जाता है, वाकई में पानी से निकलकर हवा में लंबी दूरी तक ग्लाइड करने की क्षमता रखती है.

कौन है अनोखा जीव ?

यह अनोखा जीव Exocoetidae परिवार से आता है, और इसकी बनावट ऐसी है जो इसे सुपरस्पीड से पानी में तैरने और ऊपर निकलने में मदद करती है. टॉरपीडो जैसे शरीर और बड़े पेक्टोरल पंख इसकी खासियत हैं. जब यह सतह से बाहर आती है तो अपने पंखों को फैला लेती है और 50 से 200 मीटर तक हवा में उड़ जाती है. कुछ प्रजातियां तो 400 मीटर तक भी उड़ने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें- Uttarkashi Disaster : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार ने जारी किये 20 करोड़ रुपए, पुलिस बल की विशेष तैनाती

क्यों भरती है उड़ान ?

इनकी उड़ान कोई मज़े के लिए नहीं होती है. ये शिकारियों से बचने की कोशिश होती है. टूना, स्वोर्डफिश और मार्लिन जैसे शिकारी इन्हें खा जाते हैं. उड़ने की क्षमता इन्हें अपनी जान बचाने में थोड़ी मदद जरूर करती है लेकिन इंसानों से बच पाना उतना आसान नहीं है. एशिया के कई देशों में जैसे जापान, चीन और वियतनाम में यह मछली सुशी और पारंपरिक व्यंजनों के लिए खूब पकाई जाती है.

इसे भी पढ़ें- सेनाओं के लिए 67,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मंजूर, S-400 के रखरखाव को भी स्वीकृति

किस द्विप में होता है ज्यादा शिकार ?

बारबाडोस जैसे द्वीपों में इनका अत्यधिक शिकार और प्रदूषण की वजह से इनकी संख्या में गिरावट आई है, जिससे आसपास के देशों में मछली पकड़ने को लेकर विवाद भी पैदा हुआ है. उड़ने वाली मछली एक जीवित चमत्कार है जो यह दिखाती है कि जीवन किस तरह से खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल सकता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read