हिमाचल में 95 हजार में बिका बीटल बकरा.
High Price Animal: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बकरे की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है. यहां बीटल नस्ल का बकरा 95 हजार रुपये में बिका है, जो कि 15 महीने का है. जिले में पहली बार किसी बकरे को इतनी ऊंची कीमत मिली है. यह बकरा अब केरल के एक ब्रीडिंग फार्म में जाएगा.
बकरे की खासियत
इस बकरे का वजन 130 किलोग्राम है. इसकी ऊंचाई चार फीट से ज्यादा है. बीटल नस्ल के लिए यह बहुत अच्छा माना जाता है. बकरे ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान भी जीता था. इससे इसकी मांग बढ़ गई.
मालिक की मेहनत
यह सफलता बिलासपुर के ललवाण गांव के युवक अश्विनी कुमार की है. अश्विनी ने दस महीने पहले बकरी पालन शुरू किया. उन्होंने पंजाब के कराला कस्बे से इस बकरे को 25 हजार रुपये में खरीदा था. उस समय बकरे की उम्र पांच महीने थी.
क्या खिलाया गया
अश्विनी ने बकरे को महंगा चारा नहीं दिया, बल्कि घर में उगाए गए गेहूं, बाजरा, जौ और हरी घास खिलाई. नियमित देखभाल और देसी आहार से बकरा इतना जबर हो गया. शुरुआत में इसकी कीमत अश्विनी ने 1 लाख 20 हजार रुपये रखी थी. हालांकि, बाद में 95 हजार रुपये में बेच दिया.
पशुपालकों में उत्साह
इस बिक्री से स्थानीय पशुपालकों में खुशी है. अश्विनी कहते हैं कि बकरी पालन युवाओं के लिए अच्छा रोजगार है. कम पैसे में शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. यह खबर दूसरे किसानों को भी प्रेरणा दे रही है.
दुर्लभ बीमारी से हुआ ऐसा कि भालू जैसा बन गया छोटा बच्चा, पीठ से लेकर हाथ-पैर तक उग आए काले बाल
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
