Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जंगल में शेरनी के गुस्से के आगे ढेर हुआ शेर, वायरल वीडियो पर मचा तहलका – लोग बोले, ‘पत्नी के सामने कोई नहीं टिकता!’

जंगल से आए एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें ताकतवर शेर अपनी ही शेरनी के सामने बेबस नजर आता है. वीडियो में शेरनी का खौफनाक गुस्सा और शेर की डर से थरथराती हालत देख यूजर्स ने इसे पति-पत्नी के रिश्ते से जोड़ते हुए मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों जंगल से आया एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें जंगल का राजा कहलाने वाला शेर अपनी ही शेरनी के सामने पस्त नजर आ रहा है. इस वीडियो को अब तक 92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने इस वीडियो को पति-पत्नी के रिश्ते से जोड़ते हुए शेर की हालत पर चुटकी ली है.

शेरनी का भयानक रूप, शेर की उड़ी हवाइयां

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुफानुमा जगह से शेर अचानक डरता हुआ बाहर निकलता है. कुछ ही देर में सामने आता है कि उसकी अपनी ही मादा साथी यानी शेरनी ने उस पर जोरदार हमला कर दिया. शेरनी का गुस्सा इतना भयानक था कि ताकतवर शेर भी कांपने लगा. शेर के चेहरे की हवाइयां उड़ चुकी थीं और वो एक कोने में खड़ा होकर शेरनी के गुस्से का शिकार बनता दिखा.

शेरनी की फटकार के बाद भागा शेर

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेर अपनी शेरनी के आगे पूरी तरह बेबस नजर आता है. शेरनी उस पर इस तरह झपटती है कि वह कुछ भी जवाब नहीं दे पाता और अंत में चुपचाप वहां से खिसक जाता है. यह पूरा दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद मनोरंजक लग रहा है.

लोग बोले – “पत्नी के सामने जंगल का राजा भी बेबस है”

यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘जब शेर जैसा खतरनाक जानवर पत्नी के आगे बेबस है, तो हम इंसानों की क्या बिसात है?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पत्नी के आगे जंगल का राजा भी चपरासी है!’
वहीं किसी ने लिखा,’हे भगवान! हर जगह पत्नी को ही सबसे स्ट्रॉन्ग बना दिया गया है.’

कुछ ने तो यह तक कहा कि, ‘ये वीडियो देखकर हर पति को समझ आ जाएगा कि पत्नी से पंगा क्यों नहीं लेना चाहिए.’

वीडियो बन गया इंटरनेट सेंसेशन

यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजक है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते की खट्टी-मीठी नोकझोंक का प्रतीक भी बन गया है. शेरनी की ताकत और शेर की बेबसी ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

ये भी पढ़े: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, उपराष्ट्रपति चनाव के लिए 7 अगस्त को जारी होगा अधिसूचना

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital