जुम्मन कुरैशी/कासगंज: जनपद कासगंज में एक बेहद चौकाने वाला और खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो(Kasganj crocodile viral video) में एक युवक अपनी जान की बाजी लगाते हुए दिख रहा है. जिसमें वो एक नहर के पानी में उतरकर विशाल मगरमच्छ को बाहर खींचते हुए दिख रहा है. मगरमच्छ जैसे खतरनाक जंगली जीव से पंगा लेना किसी भी इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन वहां मौजूद लोग युवक को रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाते नजर आए.
नहर में मगरमच्छ देख उसकी पूंछ पकड़ने लगा युवक, जरा-सी चूक पर गंवा देता जान! यूपी का ये VIDEO देखा क्या?#crocodile #uttarparadesh #viralvideo pic.twitter.com/V76hiXXcQo
— Vijay Ram (@vijayrampatrika) January 20, 2026
जानिए वायरल वीडियो में क्या दिखा?
दरअसल, वीडियो में युवक पानी में उतरता हुआ दिख रहा है. जिसके बाद वह मगरमच्छ के करीब पहुंचकर उसे बाहर खींचने की कोशिश करता है. हैरान करने वाली बात यह रही कि आसपास मौजूद लोग उस युकवाक को रोकने की जगह कैमरा निकालकर खड़े हैं. कुछ लोग इसे बहादुरी कह रहे हैं, लेकिन ज्यादातर समझदार इसे घोर लापरवाही बता रहे हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ नहर में काफी देर से दिखाई दे रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था. इसी बीच युवक ने खुद को हीरो साबित करने के चक्कर में यह जानलेवा कदम उठा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कुछ लोग युवक की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. जबकि समझदार लोग इसे घोर लापरवाही और खतरनाक हरकत बता रहे हैं.
कई दिनों से नहर में पड़ा है मगर
बता दें कि मगरमच्छ नहर में काफी समय से दिखाई दे रहा था. जिसको लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल था. जानकारी के मुताबिक, मौके पर कोई भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी. जिसके बाद युवक ने खुद को हीरो साबित करने की कोशिश की.
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाना चाहिए. युवक की भी पहचान की जाए. भविष्य में ऐसे खतरनाक कृत्यों को रोका जाए. जंगली जीवों को पकड़ने या हटाने का काम केवल प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा हो. किसी की जान खतरे में न पड़े. वन विभाग की निगरानी की कमी सवाल उठा रही है. लोग कह रहे हैं कि अगर युवक के साथ कुछ हो जाता तो जिम्मेदारी कौन लेता.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
