यह है असली Ajab Gajab News! पुणे की इस 70 वर्षीय बुजुर्ग दादी ने ऐसा गजब: का कारनामा कर दिखाया है जिसे देखकर सब हैरान हैं; इस दादी ने बिना डरे 8 फ़ीट लंबे सांप को पकड़कर बहादुरी की मिसाल कायम की है।
Ajab Gajab: सोशल मीडिया (Social media) पर धड़ले से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है दांतों तले ऊंगली दबा रहा है. सांप (Snake) को देख कर लोग भागने लगते हैं वहीं एक बुजुर्ग महिला ने एक विचलित करने वाला करनामा कर दिखाया है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहादुर दादी ने बिना डरे लगभग 8 फीट लंबे सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया है. इतना ही नहीं, सांप को पकड़ने के बाद उसने उसे अपने गले में भी लपेट लिया.
कहां की घटना है ?
यह घटना पुणे के मुलशी तालुका के कासर अंबोली की है और दादी का नाम शकुंतला सुतार बताया जा रहा है. शकुंतला सुतार (Shakuntala Sutar) 70 साल की हैं. उनके घर में एक धामन सांप घुस आया था, लेकिन उन्होंने बिना घबराए और बिना किसी की मदद के खुद ही सांप को पकड़ लिया. जिसने भी उन्हें सांप पकड़ते देखा, वह हैरान रह गया.
पुणे के मुलशी तालुका के कासर अंबोली गाँव की 70 वर्षीय शकुंतला सुतार का एक साहसिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने घर में निकले धामन साँप को उन्होंने बिना डरे न सिर्फ पकड़ा, बल्कि गले में डालकर लोगों को सांपों के प्रति जागरूक भी किया. इस हिम्मती कदम ने उन्हें इंटरनेट की… pic.twitter.com/fKcpCqa1yI
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 28, 2025
धामन सांप कौन से सांप है ?
धामन सांप (Snake) को लेकर समाज में एक अलग तरह की धारणा बनी हुई है. इस सांप को पकड़ने के पीछे का मकसद लोगों को जागरूक करना था और अंधविश्वास को दूर करना था. बता दें, धामन सांप विषैला नहीं होता है. इस सांप को रैट स्नेक भी कहते हैं. लोग डर कर इस सांप को मार भी देते हैं. इस प्रजाति के सांप कीट और चूहे खाकर जिंदा रहते हैं.
बहादुर दादी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जो भी इसे देख रहा है, दादी की तारीफ़ (Praise) करते नहीं थक रहा है. अलग-अलग लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




