विश्लेषण

कैसिनो पर छापे के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बैठाई जांच!

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने उत्तर पूर्वी जिला में कैसिनो पर मारे गए छापे की जांच के आदेश दे दिए हैं ! आरोप है कि पुलिस ने मौके पर करीब ढाई करोड़ रुपए बरामद किए थे, लेकिन मुक़दमे में महज पांच लाख रुपए की ही बरामदगी दिखाई गई. चौंकाने वाली बात यह है कि संवैधानिक अनिवार्यता के बावजूद कार्रवाई के दौरान कोई सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद नहीं था. इतना ही नहीं पुलिस की जिस यूनिट AATS ने यह कार्रवाई की है, उसका प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर नहीं सब इंस्पेक्टर है.

क्या है मामला

उत्तर पूर्वी जिला की AATS ने रविवार देर रात वज़ीराबाद रोड स्थित कैपिटल रेजीडेंसी की पांचवी मंजिल पर छापा मारकर अवैध कैसिनो पकड़ा था. मौके से पुलिस ने 41 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया. ज्योति नगर थाने में दर्ज मुक़दमे के अनुसार पुलिस मौके से करीब पांच लाख रुपए की बरामदगी दिखाई है. सूत्रों के अनुसार यह कैसिनो ज्योति नगर पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था. यही वजह रही कि छापे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ज्योति नगर थानाध्यक्ष और AATS प्रभारी SI बलबीर के बीच नौंक-झौंक भी हो गई. मगर इस छापे के बाद आला अधिकारियों ने महज इलाके के बीट अधिकारी ASI योगेश कुमार को लाइन हाजिर करके कागजी कार्रवाई पूरी कर दी.

क्या है आरोप

सूत्रों का कहना है कि कैसिनो में पकडे गए लोग शालीमार बाग़, रोहिणी, करोल बाग, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, आदर्श नगर, गांधीनगर, गीता कालोनी और शाहदरा आदि स्थानों से आए थे. AATS टीम ने इनके पास से करीब ढाई करोड़ रुपए बरामद किए. लेकिन दर्ज मुक़दमे में महज पांच लाख रुपए का ही हवाला दिया गया है. खास बात यह है कि छापे की कार्रवाई में शामिल एक हवलदार पिछले दिनों करीब 22 लाख रुपए की स्कोर्पियों गाड़ी भी खरीद कर लाया है.

उड़ाई नियमों की धज्जियां

नियम कहते हैं कि ऐसी कार्रवाई के दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करना जरुरी है. इसके अलावा एक राजपत्रित अधिकारी भी मौके पर होना चाहिए. सूत्रों के अनुसार ना तो छापा मारने वाली टीम ने कार्रवाई की रिकॉर्डिंग ही की और ना छापे के दौरान कोई राजपत्रित अधिकारी मौजूद था. दर्ज मुक़दमे में जिस एसीपी गोकुलपुरी के नेतृत्व में कार्रवाई का दावा किया गया है, मगर हकीकत यह है कि उन्हें कार्रवाई के बाद इत्तला देकर बुलाया गया था. एसीपी की लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी की फुटेज की जांच में यह बात साबित भी हो जाएगी. इस बारे में जब एसीपी गोकुलपुरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.

SI को बना रखा है प्रभारी

दिल्ली के हर पुलिस जिला में कार्यरत आपरेशन सेल के तहत आने वाले स्पेशल स्टाफ और AATS का प्रभारी किसी अनुभवी और तेज तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर को नियुक्त किया जाता है. लेकिन आला अधिकारियों में रसूख की बदौलत उत्तर पूर्वी जिला AATS का प्रभारी एक सब इंस्पेक्टर को लगाया हुआ है.

पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश!

छापे की कार्रवाई के अगले ही दिन पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने यह मामला पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के संज्ञान में डाल दिया. विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्होंने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद एसीपी गोकुलपुरी ने पुलिस मुख्यालय को यह जानकारी भी साझा कर दी है कि उन्हें छापे की कार्रवाई के बाद इसकी जानकारी दी गई थी. पुलिस प्रवक्ता डीसीपी सुमन नलवा कहती हैं कि जांच शुरू होने के बारे में विशेष पुलिस आयुक्त ही कुछ बता सकते हैं.

सुबोध जैन

Recent Posts

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

10 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

1 hour ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago

9 या 10 नवंबर, कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? जानें सही तारीख, पूजा विधि और कृष्ण की कथा

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…

3 hours ago