देश

पति ने गलती से कर दी कियारा आडवाणी की तारीफ, भड़क गई पत्नी, नोंक-झोंक का वीडियो वायरल

Husband Wife Funny Videos: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई विडियो वायरल होता रहता है. इन दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है. दरअसल   कियारा आडवाणी से ही जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. एक शख्स अपनी पत्नी का कंपेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से कर देता है, जिसके बाद उसकी पत्नी काफी खफा हो जाती है.  इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए खूब पापड़ बेल रहा है. उसको मनाने के लिए काफी कोशिश भी कर रहा है.

यह वायरल वीडियो एक पति-पत्नी का है, जिसमें पति के मुंह से गलती से पत्नी के लिए निकल जाता है कि ‘तुमसे अच्छी तो कियारा आडवाणी है’. अब ये सुनने के बाद तो पत्नी भड़क ही जाती है. 52 सेकंड के वीडियो की शुरुआत गुस्से में पत्नी किचन में खाना बनाते हुए करती है. वह गुस्से के मूड में लग रही है क्योंकि उसका पति उसे शांत करने और उससे समझदारी से बात करने की कोशिश करता है. “गुस्सा मत करो डार्लिंग, आई एम सॉरी वह एक अभिनेत्री है. तुम ऐसे गुस्सा हो रहे हो जैसे मैं उससे शादी करने जा रहा हूं, ”आदमी ने कहा.

जिस पर पत्नी जवाब देती है, “जाओ उससे शादी कर लो, तुम्हें यहां रहने की जरूरत नहीं है.” आदमी फिर से जवाब देता है, “हाँ, वह मुझसे शादी करने के लिए मर रही है,” जिस पर पत्नी जवाब देती है, “नहीं, नहीं, वह तुमसे शादी करेगी. सभी लड़कियां तुमसे शादी करने के लिए मर रही हैं. आदमी पूछता है. क्या मैं किसी अभिनेत्री को पसंद नहीं कर सकता,”

जिस पर महिला का जवाब आता है कि आपने मेरी तुलना कियारा आडवाणी से क्यों की. क्या मैं एक अभिनेत्री हूं? पत्नी ने फिर चुटकी ली. “मैं कहना चाहता था कि वह अच्छा अभिनय कर रही है,” आदमी फिर से कहता है. इस बार पत्नी कहती है, “चले जाओ यहां से, आज खाना नहीं मिलेगा.” सोशल मीडिया पर अब पत्नी और पति की प्यारी सी बातचीत वायरल हो रही है. ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद, वीडियो को 84.8K से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या बढ़ रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

3 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

4 hours ago