Bharat Express DD Free Dish




भारत एक्सप्रेस


हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की मूवी के लिए फैंस की 'दीवानगी' बढ़ती ही जा रही है. एक तरफ जहां थामा अभी तक अपना 145 करोड़ का बजट नहीं निकाल पाई है, तो वहीं एक दीवाने की दीवानियत ने अपना पूरा का पूरा बजट महज 7 दिनों के अंदर ही निकाल लिया है.

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म “एक दीवाने की दीवानियत” के प्रमोशन के दौरान अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि घर छोड़ने के बाद उनके पास पैसे, नौकरी और रहने की जगह — कुछ भी नहीं था। कई बार जेब में सिर्फ 10 रुपये रहते थे और कई दिनों तक एक प्लेट छोले-चावल में ही गुज़ारा करना पड़ता था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों दुनिया के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक है. ये दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया.

देश की राजधानी दिल्ली में शराब पीने वालों की संख्या काफी बड़ी है, और जैसे-जैसे त्योहारों आते है, इसकी खपत में तेजी से इजाफा देखने को मिलता है. दिवाली जैसे बड़े त्योहार के दौरान शराब की बिक्री न केवल दुकानदारों के लिए बल्कि सरकार के लिए भी कमाई का बड़ा जरिया बन जाती है.

इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच’ को लेकर सुर्खियों में बनीं काजोल और ट्विंकल खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. दोनों एक्ट्रेस ने फिजिकल धोखे पर कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ा दिए, जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा.

हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व होता है. इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर को है. दीपावली 5 दिनों तक चलने वाला त्योहार होता है. दिवाली के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है और आखिरी दिन भाईदूज होता है. ये दिवाली किस राशि के लिए कैसी जाएगी, ये जानने के लिए देखें ये वीडियो.

दीपावली पर हर कोई विधि-विधान से पूजन करना चाहता है लेकिन अगर ऐसा ना कर सकें तो यह सुनिश्चित करें कि घर के मंदिर में यह 11 प्रकार की वस्तुएं हों इनसे पूजा के समस्त दोष दूर होते हैं और घर में शुभता आती है. उन वस्तुओं के बारे में जानने के लिए देखें ये वीडियो.

'कांतारा चैप्टर 1' की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है. यूं तो अभी ऐसा होना मुमकिन भी नहीं, क्योंकि यह महज शुरुआत है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 4 दिन में 5 बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं. साथ ही हर दिन ये फिल्म एक नए क्लब में एंट्री कर रही है. सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है.

देश के ज्यादातर लोग गहरी नींद में हैं, लेकिन दिल्ली में एक ऐसा पल जन्म लेने वाला है, जो आने वाली पीढ़ियों की धड़कनों में हमेशा जिंदा रहेगा. ये वो रात थी, जब सदियों की गुलामी का अंधेरा टूट रहा था और एक नए भारत का सूरज उगने वाला था. जानें 14-15 अगस्त की रात की पूरी सच्चाई.

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. यूपी और बिहार में जहां भारी बारिश का असर दिख रहा है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जानिए देशभर में मौसम का हाल.