Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 30 नवंबर को है. यहां इस बार कांग्रेस और भारत राष्ट्रीय समिति के बीच कड़ी टक्कर है. ओपिनियन पोल कहता है कि बीआरएस 42.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ इस बार आगे रहेगी, जबकि कांग्रेस को 36.5 प्रतिशत और भाजपा को 10.75 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है.

सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय कमेटी आज चुनावी बॉन्ड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है. अदालत तय करेगी कि राजनैतिक दलों को गुप्त रूप से मिलने वाली फंडिंग का ये तरीका कितना सही है.

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोट डलेंगे उनमें 12 सीटें बस्तर संभाग की हैं। सभी सीटों पर इस समय कांग्रेस है, लेकिन आने वाले चुनाव में आंकड़े बदल सकते हैं। इस वक्त भाजपा 5 सीटों पर मजबूत दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस अपने खाते की 12 में से सिर्फ 3 पर मजबूत दिख रही है।

राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी में पहला चुनावी गठबंधन हो गया है. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर 200 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का फैसला लिया है. यह पहला बड़ा मौका है, जब राज्य में तीसरे मोर्चे बनाने की कवायद हुई है.

सचिन पायलट खेमे के कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं. ज्योति खंडेलवाल और पंडित सुरेश मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद आरोप लगाया कि पायलट खेमे के नेताओं को कांग्रेस साइडलाइन कर रही है.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही कांग्रेस में टेंशन बढ़ गई है। कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गजों के बीच बढ़ती दूरियों से पार्टी चिंतित है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को दोनों के बीच मध्यस्थता करनी पड़ रही है। दोनों को दिल्ली बुलाया गया है।

दिल्ली में 17 नवंबर, 2021 को नई आबकारी नीति लागू की गई। नई नीति से दिल्ली में शराब का पूरा कारोबार प्राइवेट प्लेयर्स को सौंप दिया गया और सरकार पूरी तरह इससे बाहर हो गई। इस मामले की जांच शुरू हुई तो दिल्ली सरकार ने 28 जुलाई, 2022 को नई शराब नीति रद्द कर दी।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज ही की तारीख यानी 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद से देश सन्न हो गया था. इंदिरा गांधी की हत्या से पहले और उसके बाद देश में बहुत कुछ घटा.

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग का मुद्दा 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने NCP अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथराव कर दिया। इस मांग को लेकर पिछले 42 सालों में 50 से ज्यादा लोगों की जान जाने का दावा किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह राज्य के मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैल गया है। इनके अलावा, पुणे, अहमदनगर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।