Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री मोदी 7 अगस्त को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अगस्त यानी गुरुवार को एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने की घोषणा, इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 14 अगस्त को करेगी विरोध-प्रदर्शन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी.
लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट से मिली राहत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिली है. पुलिस उनके खिलाफ अब कोई एक्शन नहीं ले सकेगी.
अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में झारखंड की चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को मिली ज़मानत
चाईबासा की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने मंगलवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में जमानत दे दी.
अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा: आरबीआई गवर्नर
RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhoatra) ने बुधवार को कहा कि जब तक कि कोई जवाबी टैरिफ न लगाया जाए, अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा.
ICC Test Ranking: सिराज और कृष्णा ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग, बुमराह टॉप पर बरकरार
ओवल टेस्ट में 9 विकेट हासिल करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले सिराज (Siraj) ने 12 स्थान की छलांग लगाते हुए 674 रेटिंग अंकों के साथ करियर का सर्वश्रेष्ठ 15वां स्थान हासिल किया है.
कर्तव्य भवन उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- ‘यह विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है’
पीएम मोदी ने 'कर्तव्य भवन' से जुड़ी कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की. उन्होंने इस अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देश के विकास और जनसेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.
सेनाओं के लिए 67,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मंजूर, S-400 के रखरखाव को भी स्वीकृति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में मंगलवार को लगभग 67,000 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न रक्षा अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई.
जयपुर में ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस’ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहनों को दी सौगातें
जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित 'आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह' में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया. रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा, वित्तीय सहायता और पोषण शपथ दिलाई गई.
उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय कृषि हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सीआईपी- CM Yogi
उत्तर प्रदेश में कृषि नवाचार को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के सहयोग से दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (CSARC) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है.







