Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
राजकोट पहुंच कर अमित शाह ने विजय रूपाणी के दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, कहा- उनको खोना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज राजकोट में विजयभाई रूपाणी जी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. विजयभाई संगठन से लेकर सरकार तक आजीवन विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे.
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में साइप्रस नेता ने छुए उनके पैर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह पल सोमवार को उस समय देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस के साथ देश की ऐतिहासिक सीजफायर लाइन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
डिजास्टर रिस्पॉन्स में वैश्विक नेतृत्व की राह पर है भारत: गृह मंत्री अमित शाह
अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि आपदा प्रबंधन में गति सर्वोपरि है, और भारत ने समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने और जीवन की हानि को कम करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करने और प्रौद्योगिकी को तैनात करने में पर्याप्त प्रगति की है.
चुनाव के दौरान पीएम मोदी कैसे छोटी-छोटी बातों का रखते थे ध्यान, अंतिम विदाई के बीच विजय रूपाणी का पुराना किस्सा वायरल
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी यादें साझा कर रहे हैं।
आशीष चौहान ने एनएसई-साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज समझौते की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद
पीएम मोदी ने गिफ्ट सिटी में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) और साइप्रस स्टॉक एक्सचेंज के बीच सहयोग का स्वागत किया और पर्यटन सहयोग को प्रोत्साहित किया. साथ ही मजबूत आर्थिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत-साइप्रस-ग्रीस बिजनेस एंड इंवेस्टमेंट काउंसिल के गठन की सराहना की.
सेंसेक्स 677 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने इजरायल-ईरान संघर्ष को किया दरकिनार
इजरायल-ईरान संघर्ष को दरकिनार करते हुए भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए। दिन के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 24,946.50 पर बंद हुआ।
दिल्ली में बड़ा प्रशासनििक फेरबदल, उपराज्यपाल ने 23 अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती को लेकर जारी किए आदेश
उपराज्यपाल के आदेश में 2013 बैच की तपस्या राघव, 2014 बैच के एडा राजा बाबू, 2024 बैच के रवि दधिच, 2014 बैच की IAS अधिकारी सौम्या सौरभ जैसे नाम भी शामिल हैं.
UP News: महोबा में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराई बाइक, 5 की मौत
बगरोन गांव निवासी कुश कुमार की पत्नी कंचन और अन्य परिजन गाड़ी में सवार थे. वो ननौरा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे. हालांकि गांव के पास जैसे ही गाड़ी एक मोड़ पर पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया. इससे गाड़ी बाइक से टकरा गई.
Air India Boeing 787: एयर इंडिया के एक और ड्रीमलाइनर में आई खराबी, फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा हांगकांग
Air India की फ्लाइट AI-315 तकनीकी खराबी के चलते हांगकांग लौटी. एक हफ्ते में तीसरा ड्रीमलाइनर विमान प्रभावित, अहमदाबाद हादसे में 241 मौतें हुई.
ये हैं भारत में पिछले दशकों में हुए भयावह पुल हासदे, इतिहास में दर्ज हैं अहमदाबाद विमान क्रैश से भी बड़ी घटनाएं
हाल ही में हुए पुणे जिले के इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढह जाने से 4 लोगों की मौत और 51 लोग घायल हो गये. लेकिन ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत में हुई ऐसे ही भयावह पुल घटनाओं के बारे में.







