Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली AIIMS के सर्वर हैकिंग मामले को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, हुई हाई लेवल मीटिंग
पिछले 7 दिनों से एम्स का सर्वर ठप है. इसे लेकर गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक में IB के सीनियर अधिकारी, AIIMS एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अधिकारी, NIC के अधिकारी, NIA के सीनियर अधिकारी, दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी सहित दूसरे अधिकारी मौजूद रहे.
भारतीय सेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट 30 नवंबर को सुनवाई करेगा
महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट 30 नवंबर को सुनवाई करेगा. दोनों राज्यों के बीच पांच दशकों से सीमा विवाद चल रहा है. 1947 में आजादी मिलने के बाद देश में भाषाई आधार पर राज्यों के बंटवारे की मांग उठने लगी. पहले श्याम धर कृष्ण आयोग बना. इस आयोग ने भाषाई आधार …
Continue reading "महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट 30 नवंबर को सुनवाई करेगा"
जम्मू में राजभवन के पास शादी समारोह की तस्वीरें लेने ड्रोन उड़ाने पर दो लोग हिरासत में
जम्मू में राजभवन के पास एक शादी समारोह की तस्वीरें लेने के लिए एक ड्रोन के उड़ान भरने के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया. ड्रोन को जब्त कर लिया गया. राजभवन के आसपास का क्षेत्र ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ है.
दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता
नई दिल्ली से 8 किलोमीटर पश्चिम में आज रात करीब 9.30 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.
J&K : गुलाम नबी आजाद बोले- धार्मिक राजनीति ने देश को पहुंचाया गहरा नुकसान
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि धर्म के आधार पर की गई राजनीति ने देश को गहरा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कुछ दलों द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और उन्हें विकास के मुद्दों पर उनके साथ बहस करने …
Continue reading "J&K : गुलाम नबी आजाद बोले- धार्मिक राजनीति ने देश को पहुंचाया गहरा नुकसान"
Chhattisgarh Naxal Attack: सुकमा में सीआरपीएफ कैम्प पर नक्सलियों का हमला, हेड कॉन्स्टेबल शहीद
Sukma Naxal Attack: आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डब्बाकोंटा कैंप में नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में कोबरा बटालियन के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए.
छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ कैम्प पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। डब्बाकोन्टा में सीआरपीएफ कैम्प में नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में कोबरा 222वीं वाहिनी के एक जवान शहीद हो गए। माओवादियों द्वारा की गई फायरिंग में आऊटर कॉर्डन कट ऑफ पार्टी में लगे कोबरा 222वीं वाहिनी का 1 प्रधान आरक्षक सुलेमान निवासी जिला पालक्काड़, …
Continue reading "छत्तीसगढ़: सुकमा में सीआरपीएफ कैम्प पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद"
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल भोली सी शक्ल बनाते हैं. दिल्ली की जनता से पैसा वसूलते हैं और फिर वह पैसा पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में चुनाव में खर्च करते हैं. पिछले 8 साल से दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को भुगत रही है.
माकन ने उपराज्यपाल से मिलकर दिल्ली में ‘बिजली सब्सिडी घोटाले’ की सीबीआई जांच की मांग की
दिल्ली कांग्रेस नेताओं ने उपराज्यपाल से मिलकर बिजली सब्सिडी में 5000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता अजय माकन, पूर्व बिजली मंत्री हारुन यूसुफ और डॉक्टर नरेंद्र नाथ ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिलकर दिल्ली सरकार की बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी में 5 हजार करोड़ रुपए के …







