Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


सोशल मीडिया स्टार राउडी भाटी उर्फ रोहित भाटी की नोएडा सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में रोहित के दो दोस्त भी घायल हो गए.

राजस्थान: बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य में मंत्री रमेश चंद मीना द्वारा कथित तौर पर बीकानेर के ज़िला कलेक्टर को बाहर निकाले जाने की घटना सामने आई।

दिल्ली: साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है। आफताब को विशेष सुनवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

TMC पार्टी कमज़ोर हो रही है, दिसंबर में बहुत बड़ा खेला होगा। 30 से ज़्यादा तृणमूल के नेता हमारे संपर्क में हैं। दिसंबर के बाद यह सरकार रहेगी या नहीं यह भी सवाल है: BJP नेता अग्निमित्रा पॉल

बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में साजिद खान कैप्टेंसी टास्क के दौरान अपना आपा खो बैठतें हैं.

पैन कार्ड व्यक्तियों और संस्थाओं के जरिए टैक्स चोरी को रोकने के लिए भी जारी किया जाता है क्योंकि यह किसी विशेष व्यक्ति या संस्था के जरिए किए गए सभी वित्तीय लेनदेन को रिकॉर्ड करता है. जो भी भारतीय नागरिक है वो पैन कार्ड (PAN Card) के लिए अप्लाई कर सकता है.

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी का एक छोटी बच्ची के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें छोटी बच्ची कविता के जरिए संदेश दे रही हैं और बीजेपी के विकास कार्यों के बारे में बता रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इस निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब चुनाव में छोटे बच्चों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने के लिए है. इस यात्रा से मध्य प्रदेश या देश में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. जनता उनके साथ नहीं जुड़ रही है: मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश

दिल्ली: वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 286 (खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें इंडिया गेट की हैं।

पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक घुसपैठिए को आज सुबह 2:30 बजे जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया. उसे सैनिकों द्वारा चेतावनी दी गई थी लेकिन वह भारत की सीमा की ओर बढ़ता रहा. इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है: BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी.