Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत उस्मान ख्वाजा के लिए जीवनदान के साथ हुई, जब लेग गली में यशस्वी जायसवाल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया. इस जीवनदान के बावजूद, ख्वाजा बुमराह के खिलाफ सहजता से खेल नहीं पाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 117वें एपिसोड में कहा, 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. इस समय संगम तट पर भव्य तैयारियां चल रही हैं. जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें.

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. नए वर्ष 2025 के पहले हफ्ते में पीएमआई, ऑटो बिक्री एवं बैंक लोन ग्रोथ और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे. 

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके पिता प्रणब मुखर्जी के निधन पर सीडब्ल्यूसी की बैठक नहीं बुलाई गई, जबकि पूर्व राष्ट्रपति के लिए यह परंपरा रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस औपचारिक शोक संदेश भेजेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और यह राजनीति से प्रेरित था.

पटना के गांधी मैदान में 'मैं अटल रहूंगा' कार्यक्रम में लोक गायिका देवी द्वारा गाए गए भजन 'रघुपति राघव राजा राम' में 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' की पंक्ति पर हंगामा हुआ, जिससे गायिका को माफी मांगनी पड़ी. देवी ने कहा कि उनका गाना किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा था, लेकिन माहौल शांत करने के लिए माफी मांगनी पड़ी.

भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को इस साल 12 बिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग मिली, जो पिछले साल के 10 बिलियन डॉलर से 20 प्रतिशत अधिक है.

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अन्ना विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म पर रोष जताया और डीएमके सरकार को सत्ता से बाहर करने तक चप्पल न पहनने का संकल्प लिया.

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब क्षेत्र के एक गांव गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. 1947 में विभाजन के कारण उनका परिवार अपने पैतृक घर और दोस्तों को पीछे छोड़कर भारत आ गया.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की.

आप नेता संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कांग्रेस नेतृत्व से मांग की है कि वह माकन की ओर से की गई बयानबाजी पर सफाई पेश करे और 24 घंटे में उन पर कार्रवाई करे.