Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


भाजपा गोडसे की पुजारी हैं, उनके अंदर गांधी के लिए नफरत है. भाजपा में दो बाप हो सकते हैं, देश के दो बाप नहीं हो सकते. राष्ट्रपिता तो एक ही रहेंगे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, दिल्ली

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा के सदन में प्रवेश कर रहे सभी सांसदों मंत्रियों और अधिकारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया.

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी के निर्देश पर आजमगढ़ में 22 दिसंबर व 23 दिसंबर को शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ की टीम 9 के साथ समीक्षा बैठक चल रही है. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई अधिकारियों और ब्रजेश पाठक मौजूद हैं

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अहम बैठक होने वाली है. जनवरी के प्रथम हफ्ते में उत्तर प्रदेश से यह यात्रा निकलेगी

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई. सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में सुनवाई. दोपहर 3 बजे होगी मामले की सुनवाई

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है

तिहाड़ के पूर्व डीजी संदीप गोयल सस्पेंड, सुकेश चंद्रशेखर ने लगाए थे आरोप

स्वास्थ्य मंत्री भाजपा को पत्र क्यों नहीं लिख रहे? भाजपा की रैलियों में कोरोना नहीं होता? राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों का विश्वास जिस प्रकार से उमड़ रहा है उसको देखते हुए भाजपा के मंत्री हमें पत्र लिख रहे हैं: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नूंह, हरियाणा

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान, कहा-हमारा चीनी का उद्योग एक बड़ा उद्योग है. एक वर्ष में चीनी का 1,40,000 करोड़ का उत्पादन होता है. आज भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है. चीनी के क्षेत्र में काफी अच्छे काम सरकार के माध्यम से हुए हैं.

Latest