Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


पहले ट्विटर की वर्ड लिमिट 280 थी, लेकिन अब एलन मस्क इसे बढ़ाकर 4000 करने के लिए तैयार है. अगर ऐसा हुआ तो आप ट्विटर पर पूरा एक निबंध लिख सकेंगे.

हिमाचल प्रदेश: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बयान ,मुख्यमंत्री जी ने अपना कार्यभार संभाला है, यहां पर आज नई शुरुआत हो रही है. जहां तक हमारे द्वारा घोषित की गई गारंटी की बात है तो वह हम उन्हें पूरा करेंगे. कैबिनेट विस्तार के साथ ही इस पर कार्य होगा.

डिम्पल यादव ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली, अखिलेश के साथ पहुंची थीं संसद भवन.

शिमला: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय पहुंचकर संभाला कार्यभार – हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया. CM ने कहा, “जनता ने एक आम परिवार के व्यक्ति को जिसने कभी नहीं सोचा था कि वह इस कुर्सी की बागडोर पर पहुंचेगा, यह दिया है …

दिल्ली: मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने भारत के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा- मुझे क्या करना चाहिए? – महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि मैं सक्रिय राजनीति में नहीं रहना चाहता था…मुझे महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया, लेकिन अब आलोचना का सामना करना पड़ …

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर वह पुरानी पेंशन योजना वापस लाएगी. पुरानी पेंशन योजना की जगह केंद्र सरकार 2004 में एक नई योजना लाई थी और मध्य प्रदेश ने भी इस विकल्प को चुना था.

नोएडा: किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार – सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी की एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

संसद सत्र: पीएम की अध्यक्षता वाले पैनल से हो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, संसद में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पेश किया विधेयक – कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और स्वायत्तता का मुद्दा उठाया है.

डिम्पल यादव आज संसद सदस्य के तौर पर शपथ लेंगी