Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार भारत वैश्विक अस्थिरता के बावजूद आर्थिक स्थिरता का स्तंभ बना हुआ है. उन्होंने बताया कि संस्थागत मजबूती और सुधार की गति ने भारत को गंभीर वित्तीय संकट से बचाया.

गुजरात से देशव्यापी मिशन बना स्किल इंडिया, जिसने युवाओं की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाई है.

आरबीआई (RBI) के आंकड़ों के अनुसार भारत का स्वर्ण भंडार बढ़कर 95.017 बिलियन डॉलर हो गया है. कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.236 बिलियन डॉलर के करीब बना हुआ है.

ओडिशा के बालासोर में नाइलिट डिजिटल यूनिवर्सिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की है. डिफेंस एक्सपर्ट हेमंत महाजन के अनुसार, पुतिन का यह समर्थन भारत-रूस संबंधों और वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कैश-ऑन-डिलीवरी और अन्य अनुचित शुल्क वसूलने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई होगी.

गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात की, उनसे नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट बांटते हुए आशीर्वाद दिया. जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं.

हरियाणा के पलवल जिले में रहने वाले यूट्यूबर वसीम अकरम को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इसी जिले से तौफिक नामक युवक भी इसी तरह के मामले में पकड़ा गया था.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9-10 अक्टूबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं. यह यात्रा भारत-तालिबान संबंधों में एक नए अध्याय की ओर इशारा करती है.

भारत और चीन के बीच अक्टूबर 2025 के अंत तक डायरेक्ट फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू हो सकती हैं. नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच हुई सहमति से यात्रियों के संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और द्विपक्षीय आदान-प्रदान को मजबूती मिलेगी.

Latest