Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को हुब्बल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के अभियान को लेकर चर्चा हुई.

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के भीतर अंदरूनी कलह जारी है. मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के बीच चल रही जुबानी जंग अब और तेज हो गई है.

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही देश में जीवित चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है.

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जयंत चौधरी अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे. मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने तीन संभागों के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ संगठन की जमीनी स्थिति और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में इतनी बुरी तरह हारेगी, जितनी उन्होंने देखी नहीं होगी.

KIREN RIJIJU PRAISES BAZM-E-SAHAFAT: नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित भारत एक्सप्रेस के ऐतिहासिक उर्दू कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के सफल आयोजन के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर विशेष पोस्ट साझा कर कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की है. उन्होंने उर्दू पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और भारत के विविधतापूर्ण मीडिया परिदृश्य में इस मंच की भूमिका को बेहद अहम बताया.

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव में पार्टी नेता नीरज कुमार का खुलकर विरोध करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत लगा देंगे.

बेंगलुरु में माइको लेआउट पुलिस स्टेशन इलाके के बिलेकहल्ली में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शरीर पर गर्म तेल डालकर उसकी खाल उतारने की कोशिश की. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को 'पर्यावरण और जलवायु की गतिशीलता का भविष्य' विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु से जुड़ी अहम चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोणों पर चर्चा की शुरुआत होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को 20वें रोजगार मेले में दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. इस अवसर पर वे नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे. यह रोजगार मेला पूरे देश में 45 स्थानों पर आयोजित होगा.