Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Indore Gandhi Hall case: इंदौर के गांधी हॉल में जर्मनी से आई महिला पर्यटक से कथित छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने चौकीदार दीपक को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

Ayesha Khan engagement: आयशा खान ने मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर हाथ में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की, जिसके बाद उनकी सगाई की चर्चा तेज हो गई. हालांकि, पोस्ट में जूलरी ब्रांड को टैग किया गया है, ऐसे में यह किसी प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा होने की संभावना भी है.

Maternity Leave: भारत में सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए मैटरनिटी लीव की अवधि राज्यों के हिसाब से अलग-अलग है। तमिलनाडु में यह 365 दिन तक है. आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत कई राज्यों में 180 दिन की छुट्टी का प्रावधान है.

Delhi Dating App Scam: दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए 67 वर्षीय बुजुर्ग से कथित ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल चोरी के बाद आरोपियों ने बैंक खातों से ₹1.30 लाख ट्रांसफर किए और करीब ₹90 हजार ATM से निकाले.

Snake Viral Video: मानसून के दौरान एक घर के AC के अंदर सांप मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. बारिश में सांप सुरक्षित और अंधेरी जगहों की तलाश में घरों में घुस सकते हैं, ऐसे में कुछ जरूरी सावधानियां बेहद काम की हैं.

Eggs Health Alert: ब्रिटेन में Salmonella Enteritidis के 207 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. जांच में आयातित अंडों से संभावित कनेक्शन सामने आया है, ऐसे में अंडे खाने वालों के लिए सावधानी जरूरी है.

PNB Account Closure: PNB ने उन ग्राहकों को अलर्ट किया है, जिनके खातों में 30 जून 2026 तक तीन साल या उससे अधिक समय से कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ और बैलेंस जीरो है. ऐसे खातों को 13 सितंबर 2026 के बाद बंद किया जा सकता है। ग्राहक KYC दस्तावेज जमा कर खाते को दोबारा एक्टिव करा सकते हैं.

Faridabad ATM Loot: फरीदाबाद में बदमाशों ने पहले Fortuner चोरी की और फिर उसी कार से SBI ATM को बेल्ट से बांधकर खींचकर उखाड़ लिया. क्राइम ब्रांच की सिकरोना यूनिट ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की Fortuner बरामद कर ली है, मामले की जांच जारी है.

Assam Government Employees: असम में पहली पत्नी से कानूनी तलाक लिए बिना दूसरी शादी या दूसरी महिला के साथ रहने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 20% तक कटौती हो सकती है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, कटौती की रकम आवेदन के आधार पर पहली पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है.

Karan Aujla Adelaide Concert: एडिलेड कॉन्सर्ट में एक फैन ने करण औजला की तरफ जैकेट फेंक दी, जिसके बाद सिंगर ने गाना रोककर उसे सामने आने की चुनौती दी. शुरुआती गुस्से के बाद करण ने फैन को समझाया और उसी जैकेट पर अपना ऑटोग्राफ भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.