Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Arattai Aadhaar verification: भारतीय टेक कंपनी Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai ने नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है, जिसमें Aadhaar आधारित आइडेंटिटी वेरिफिकेशन शामिल है. वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स को ग्रीन बैज मिलेगा और वे केवल वेरिफाइड प्रोफाइल से मैसेज लेने का विकल्प चुन सकेंगे.

Birbhum cash seizure: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पुलिस छापेमारी के दौरान एक पूर्व सरकारी बस चालक के घर से करोड़ों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया. नोटों की गिनती के लिए पांच मशीनें लगानी पड़ीं, जबकि पुलिस मीनार मंडल और उसके बेटे से पूछताछ कर रही है.

Ramayana Trailer Reaction: नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana का भव्य ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां फैन्स विजुअल्स और स्टारकास्ट की तारीफ कर रहे हैं, वहीं शूर्पणखा के मॉडर्न लुक और कॉस्ट्यूम को लेकर मीम्स और ट्रोलिंग शुरू हो गई है.

Buffalo Beauty Parlour: सोशल मीडिया पर इन दिनों भैंसों के अनोखे ब्यूटी पार्लर की चर्चा हो रही है, जहां पशुओं को ग्रूमिंग और मेकओवर की खास सुविधाएं दी जा रही हैं. संदीप जाखौली की इस पहल में सींगों की पॉलिश, बालों की कटिंग, खुरों की सफाई और नकली सींग जैसी अनोखी सेवाएं शामिल हैं.

Parshuram Mahadev Temple: राजस्थान के पाली-राजसमंद सीमा पर स्थित परशुराम महादेव तीर्थ को भगवान परशुराम की तपोस्थली माना जाता है. मान्यता है कि बद्रीनाथ यात्रा से पहले यहां दर्शन करने से यात्रा सफल होती है और सावन में इस गुफा का विशेष धार्मिक महत्व बढ़ जाता है.

Sawan green clothes significance: सावन के महीने में हरे कपड़े पहनने की परंपरा सदियों पुरानी लोक मान्यताओं और प्रकृति से जुड़े प्रतीकों पर आधारित मानी जाती है. जानिए हरे रंग का धार्मिक महत्व, शास्त्रों में इसका उल्लेख और इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण.

Sulochana Latkar story: दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सितारों की मां बनकर हिंदी सिनेमा में अमिट पहचान बनाई. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम रंगू दीवान था, जिसे निर्देशक भालजी पेंढारकर ने बदलकर सुलोचना रखा था.

Singrauli dilapidated government schools: सिंगरौली जिले के 243 सरकारी स्कूलों को विभागीय सर्वे में बेहद जर्जर और खतरनाक घोषित किया गया है. 30 साल पुराने भवनों के पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा विभाग पिछले एक साल से DMF फंड का इंतजार कर रहा है.

Makrana school child assault case: राजस्थान के मकराना स्थित सेंट एनस्लम स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से कथित यौन दुराचार के मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रातभर प्रदर्शन हुआ, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Sai Baba gold crown donation: गुरु पूर्णिमा के पहले दिन शिरडी में आंध्र प्रदेश के साईं भक्त मल्लादी श्रीनिवास राव ने 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का स्वर्ण मुकुट साईं बाबा को गुरुदक्षिणा के रूप में भेंट किया. नवग्रह और नवरत्नों से सजे इस विशेष मुकुट के साथ तीन भक्तों ने पहले दिन कुल 1.20 करोड़ रुपये की स्वर्ण भेंट अर्पित की.