Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़, 7 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़, 7 लोगों की मौत – आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक नेल्लोर जिले के कंदुकुर में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान कार्यकर्ता के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. इसके तुरंत बाद चंद्रबाबू नायडू ने अपना भाषण रोक दिया. दरअसल चंद्रबाबू नायडू 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिनों के नेल्लोर दौरे पर हैं. इस दौरान बुधवार को वह कंदुकुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी जनसभा में टीडीपी कार्यकर्ताओं धक्कामुक्की की वजह से से भगदड़ मच गई जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital