Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एयर इंडिया में फिर हुआ घिनौना काम! एक और महिला यात्री पर नशे में धुत युवक ने किया पेशाब

एयर इंडिया में फिर हुआ घिनौना काम! एक और महिला यात्री पर नशे में धुत युवक ने किया पेशाब – एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सामने आने के करीब 10 दिन बाद एक और इसी तरह का मामला सामने आया है. इस घटना में भी एक नशे में धुत पैसेंजर ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी. पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पेरिस-दिल्ली सेक्टर में दर्ज कराई. हालांकि आरोपी यात्री ने इस मामले में लिखित माफीनामा दिया जिसके बाद उस पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई. 6 दिसंबर को एयर इंडिया फ्लाइट नंबर 142 के पायलट ने भी इस घटना की जानकारी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दी थी. इसके बाद आरोपी पुरुष यात्रा को हिरासत में लिया गया था. फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि आरोपी पैसेंजर किस क्लास में ट्रैवल कर रहा था. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि, यह फ्लाइनट सुबह करीब 9.40 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital