Bharat Express DD Free Dish

साजिद खान पर मराठी एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- केवल एक्टिंग आने से काम नहीं चलता

Edited by Nitish Pandey

साजिद खान पर मराठी एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- केवल एक्टिंग आने से काम नहीं चलता..- साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. जबसे साजिद खान इस शो में आए हैं, तब से उनके बारे में नए-नए खुलासे सुनने में आ रहे हैं. हाल ही में मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड से पहले, अहाना कुमरा, मंदाना करीमी और शर्लिन चोपड़ा भी साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं. साजिद खान को लेकर अपने इस आरोप के बारे में जयश्री ने एक वीडियो में बात की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read