Bharat Express DD Free Dish

श्रीनगरः जामा मस्जिद में पुरुषों-महिलाओं के साथ बैठने पर रोक

Edited by Nitish Pandey

श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन ने मस्जिद के अंदर फोटो लेने पर रोक लगा दी है. साथ ही पुरुष एवं महिलाओं के ‘लॉन’ में साथ बैठने को प्रतिबंधित किया गया है. मस्जिद परिसर के चारों ओर लगाई गई अधिसूचना में अंजुमन औकफ सेंट्रल जामा मस्जिद ने कहा कि अंदर ‘फोटोग्राफी’ उपकरण ले जाने की भी मनाही है. उसने कहा, “छायाकारों या कैमराकर्मियों पर मस्जिद के अंदर किसी प्रकार के फोटो लेने पर रोक है. किसी प्रकार का फोटो लेने के उपयोग में आने वाले उपकरणों को अंदर ले जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं है और ऐसे उपकरणों को गेट पर रोक दिया जाए.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read