Bharat Express DD Free Dish

ब्रिटेन पहुंचा कोरोना, सरकार की चेतावनी- बुजुर्गों से रहें दूर नहीं तो हो सकती है मौत

Edited by Nitish Pandey

लंदन: ब्रिटेन पहुंचा कोरोना, सरकार की चेतावनी- बुजुर्गों से रहें दूर नहीं तो हो सकती है मौत – कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ब्रिटिश सरकार ने नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी है. स्वास्थ्य चीफ ने लोगों से अपील की है कि क्रिसमस के मौके पर उन लोगों के संपर्क में न आएं, जो संक्रमित हैं और जिन्हें कफ की शिकायत है या सर्दी है. स्वास्थ्य चीफ ने सावधान करते हुए खासतौर पर ऐसे बुजुर्गों के संपर्क से बचने की सलाह दी, जिन्हें सर्दी और कफ की शिकायत हो. ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है. इस बीच क्रिसमस के मौके पर खासतौर सावधान रहने की सलाह दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read