Bharat Express DD Free Dish

झांसी रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पटरी से उतरी, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

यूपी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में आज (8 नंवबर) सुबह बड़ा हादसा हो गया. रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. इस वजह से मुस्तरा और करारी की दिशाओं में जाने वाली सभी ट्रेनों का आना-जाना रुक गया है. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दुर्घटना राहत गाड़ी को मौके पर पहुंची. इसके साथ ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read